{"_id":"5b6078ed4f1c1b9f3e8b46ae","slug":"bcci-select-uttarakhand-under-14-16-19-and-23-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बीसीसीआई जल्द करेगा अंडर-14, 16, 19 और 23 टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बीसीसीआई जल्द करेगा अंडर-14, 16, 19 और 23 टीम का चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राज्य क्रिकेट संचालन समिति का गठन होने के बाद अलग-अलग आयु वर्गों की टीमों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई के चयनकर्ता टीम का चयन करेंगे जबकि इसकी तैयारियां संचालन समिति करेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्य क्रिकेट संचालन समिति की बैठक नंदा की चौकी स्थित होटल में आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए संयोजक प्रो. रत्नाकर सेठी ने सभी संघों के पास मौजूद संसाधनों और मैन पावर के संबंध में जानकारी ली। विशेषकर मैदानों की स्थिति को लेकर उन्होंने सभी संघों से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में मैदान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जबकि अन्य नौ पहाड़ी जिलों में मैदान और सुविधाएं दोनों ही नहीं है। ऐसे में अब उन जिलों में क्रिकेट के विकास पर फोकस करने की जरूरत है।
विज्ञापन
क्रिकेट संचालन समिति का कार्यालय रायपुर स्थित स्टेडियम में होगा। सदस्य बलराज पासी ने क्वालिफाइड ऑफिशियल्स को मौका दिए जाने की वकालत की ताकि राज्य को उनका फायदा मिल सके। बैठक में फाइनेंस एक्सपर्ट रोचित मेहरोत्रा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के हीरा सिंह बिष्ट व महिम वर्मा, उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदीप सिंह व चंद्रकांत आर्य, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन के संजय गुसाई और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल भी शामिल रहे।
विज्ञापन
ओपन ट्रायल होंगे आयोजित
बैठक में खेल संघ पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ट्रायल कर टीमों का चयन कर लिया है। इस पर रत्नाकर सेठी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि टीम का चयन कैसे होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकेगा।
बीसीसीआई चयनकर्ता चुनेंगे टीम
बैठक में रत्नाकर सेठी ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग आयु वर्गों की टीम का चयन बीसीसीआई के चयनकर्ता ही करेंगे। ट्रायल पर होने वाले खर्च का भुगतान भी बीसीसीआई करेगा। संचालन समिति को ट्रायल के लिए मैदान व अन्य व्यवस्थाएं करनी होंगी। बीसीसीआई ट्रायल प्रक्रिया की मॉनिटरिंग भी करेगा।