फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BCCI seeking next ms dhoni for team india

कौन होगा देश का अगला 'धोनी', BCCI की तलाश शुरू

Mon, 21 Aug 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 21 Aug 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
BCCI seeking next ms dhoni for team india
ms dhoni

विकेटकीपरों की नई पौध तैयार करने में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जुट गया है, इसके लिए आने वाली 27 तारीख से नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में कैंप लगाया जाना है। हल्द्वानी के आर्यन जुयाल और भारतीय टीम का हिस्सा रहे नमन ओझा और अंडर-19 विश्वविजेता टीम में शामिल रहे इस्मित पटेल समेत सात विकेटकीपर हैं जो इस कैंप का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


सातों खिलाड़ी कीपिंग के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, यही वजह है बोर्ड इनमें भविष्य का धोनी तलाश रहा है। उत्तराखंड के लिए दोहरी खुशी वाली बात यह है कि देहरादून के आर्यन शर्मा 21 अगस्त से शुरू होने वाले एनसीए के कैंप का हिस्सा होंगे। इसमें उनके साथ 25 खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आर्यन इससे पहले भी एनसीए कैंप का हिस्सा रहे हैं, हालांकि उस दौरान उनके साथ अलग-अलग जोन के 24 और खिलाड़ी भी इसमें शामिल थे। आर्यन यूपीसीए के अंडर-16 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उस दौरान उन्होंने कई कप्तानी पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 जून में जोनल कैंप में जहां उन्होंने 120, 83 और फाइनल में 60 रनों की नाबाद पारी खेलकर बोर्ड ट्रॉफी जीती थी। वहीं विजय मर्चेंट ट्र्रॉफी में उन्होंने 152 रनों की पारी खेलकर अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था। आर्यन हल्द्वानी के रहने वाले हैं और क्रिकेट की बारीकियां भी उन्होंने यहीं से सीखीं, लेकिन उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन नहीं होने की वजह से उन्हें मुरादाबाद अपनी नानी के घर का रुख करना पड़ा और मुरादाबाद जोन से 10 साल की उम्र में उनका सिलेक्शन यूपीसीए की अंडर-14 टीम में हुआ। चार साल तक राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

यही वजह रही कि यूपी जैसे बड़े स्टेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अंडर-16 में उन्हें शामिल किया गया। जल्द ही अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि यूपीसीए के चयनकर्ताओं ने उनपर सही दांव लगाया है। अगले साल उन्हें अंडर-16 की कप्तानी भी सौंप दी गई। इस दौरान उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

27 से 31 अगस्त तक बंगलूरू में चलेगा कैंप

BCCI seeking next ms dhoni for team india
बीसीसीआई

16 साल की उम्र पार करने के बाद यूपीसीए ने आर्यन जुयाल को अंडर-19 के संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इस बीच आर्यन का सिलेक्शन एनसीए के विकेट कीपिंग कैंप के लिए हो गया है। यह कैंप 27 से 31 अगस्त तक बंगलूरू में चलेगा। 

उनके चयन पर पिता डॉ. संजय जुयाल ने बताया कि बेटे का लक्ष्य अंडर-19 वर्ल्डकप खेलना है और वह इसी तैयारियों में जुटा हुआ है। साथ ही उन्होंने यूपीसीए के पदाधिकारियों को बेटे की प्रतिभा निखारने के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं यूपीसीए के अध्यक्ष यदुवीर सिंह और मीडिया कोऑर्डिनेटर तालिब ने आर्यन को बेहतर की भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

1-नमन ओझा
2-इस्मित पटेल
3- आर्यन जुयाल 
4-हार्दिक तॉमरे
5-यूएसएस गिरिनाथ
6-सूरज आहूजा
7-उर्विल पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed