फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bcci decision nine cricket teams will make in uttarakhand

उत्तराखंड को बोर्ड टूर्नामेंट की हरी झंडी के बाद रणजी टीमों समेत प्रदेश की बनेंगी नौ टीमें

Tue, 19 Jun 2018 07:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 19 Jun 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
bcci decision nine cricket teams will make in uttarakhand
क्रिकेट, बैट

क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) से उत्तराखंड क्रिकेट को हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश में महिला और पुरुषों की मिलाकार नौ टीमें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन


इनमें दो रणजी टीमें, क्योंकि इस सत्र से बीसीसीआई के क्रिकेट कैलेंडर में महिलाओं के भी रणजी मैच होने पर सहमति बन गई है। इसके अलावा पुरुषों की पांच टीमें अंडर-14, 16, 19 और अंडर-23 की बनाई जाएगी। जबकि महिलाओं की रणजी के अलावा अंडर-16, 19 और 23 टीम होगी। हालांकि इस बारे में आगामी 22 या 24 जून को होने वाली बीसीसीआई की एजीएम में सबकुछ तय हो जाएगा। इसी बैठक में नए क्रिकेट कैलेंडर पर भी मुहर लगनी है। 
विज्ञापन


गवर्निंग काउंसिल के समक्ष सबसे पहले जल्द से जल्द 13 के 13 जिलों में ट्रायल कराने की जिम्मेदारी होगी, ताकि क्रिकेट सत्र शुरू होने से पहले सभी प्रारूपों की 16 सदस्यीय टीम गठित हो जाए और सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस में भी आ जाएं। हालांकि पिछले दिनों दोनों ही एसोसिएशनों की ओर से आयोजित टूर्नामेंटों को देखते हुए टीमें बनाना मुश्किल काम नहीं लग रहा है। पर मानसून के दौरान प्रैक्टिस में थोड़ी दिक्कत आएगी। वहीं महिला क्रिकेट की बात करें तो प्रदेश में कई क्रिकेट प्रशिक्षक हैं जो महिलाओं को क्रिकेट के गुर सिखा रहे हैं। ऐसे में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम बनाने में गवर्निंग काउंसिल को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। नौ टीमों की बात करें तो 16 सदस्यीय टीम के हिसाब से गवर्निंग काउंसिल को महिला और पुरुष मिलाकर 144 खिलाड़ी तैयार करने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट कैलेंडर का दबाव आया काम 
प्रदेश में क्रिकेट के हित में चारों क्रिकेट एसोसिएशन में से कोई भी विलेन बनना नहीं चाह रहा था। यही वजह है कि निजी हित दरकिनार करके सीओए की पहल पर सभी गवर्निंग काउंसिल की बात पर सहमत हो गए। दरअसल आगामी 22 और 24 जून को बीसीसीआई की एजीएम में बोर्ड की टून एंड फिक्चर कमेटी भी शामिल होगी जो क्रिकेट कैलेंडर बोर्ड के सदस्यों के सामने रखेगी। ऐसे में अगर एक दो दिन के भीतर उत्तराखंड क्रिकेट पर फैसला नहीं लिया जाता तो इस क्रिकेट सत्र में भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बोर्ड के टूर्नामेंट खेलने का मौका नहीं मिलता। यही वजह है कि चारों क्रिकेट एसोसिएशन जब एक साथ आने को तैयार नहीं हुई तो सीओए ने गवर्निंग काउंसिल की गेंद चारों क्रिकेट एसोसिएशन की ओर फेंकी, जिसे मजबूरन सभी क्रिकेट एसोसिएशन को एक साथ आकर लपकना पड़ा। 

पर्वतीय जिलों में भी व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त 
उत्तराखंड क्रिकेट को सीओए से मान्यता मिलने के बाद उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा होगा। प्रदेश में कार्यरत क्रिकेट एसोसिएशनों का फोकस अभी तक मैदानी क्षेत्रों तक ही सीमित था। ऐसे में पर्वतीय जिले उम्दा दर्जे की खेल सुविधा से वंचित थे, पर अब ऐसा नहीं होगा गवर्निंग काउंसिल हर जिले में जाकर क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करेगी। इसकी संभावना इस वजह से और बढ़ जाती है, क्योंकि गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बनाए गए प्रो. रत्नाकर सेट्टी बीसीसीआई के क्रिकेट डेवलपर कमेटी के जनरल मैनेजर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed