{"_id":"e82f6484ee3ad6ad629932db9465061b","slug":"basket-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में स्टेडियम ट्रेनीज की दोहरी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में स्टेडियम ट्रेनीज की दोहरी जीत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 10 Dec 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय महिला ओपन और बालक अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन स्टेडियम ट्रेनीज का दबदबा रहा। ट्रेनीज ने महिला ओपन वर्ग में दो मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबाल कोर्ट में मंगलवार को पहले मैच में स्टेडियम ट्रेनीज-ए का सामना सेंट एग्नेस इंटर कालेज से हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज-ए ने 26-10 से जीत हासिल की। स्टेडियम की शिवानी ने 10 और अंजलि ने 8 अंक बनाए। दूसरे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज-बी ने एमकेपी पीजी कालेज को 20-18 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
स्टेडियम की ज्योति ने 12 अंक जुटाए। तीसरे मैच में सेंट एग्नेस ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 19-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। सेंट एग्नेस की दीपिका ने 10 अंक जुटाए। चौथे मैच में सरदार भगवान सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट ने एमकेपी पीजी कालेज को 23-20 से हराया। मैच में सरदार भगवान सिंह पैरामेडिकल की नैनिका ने 16 अंक बनाए।
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग के पहले मैच में केवि बीरपुर ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 28-9 से एकतरफा शिकस्त दी। केवि बीरपुर के गौतम ने 16 और आशीष ने 9 अंक हासिल किए। दूसरे मैच में केवि वारियर्स ने एसजीआरआर बिंदाल को 39-2 से हराया। केवि वारियर्स के वेदप्रकाश ने 14 अंक जुटाए।