फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Barat bus Accident in Tehri speeding barati bus broke the Parapet and started swinging in air Uttarakhand news

Tehri Bus Accident: तेज रफ्तार बस पैरापिट तोड़कर हवा में झूलने लगी, बरातियों में मची चीख-पुकार

Mon, 12 Jun 2023 05:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Jun 2023 05:33 PM IST
सार

तेज रफ्तार बस सरपोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। इस कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Barat bus Accident in Tehri speeding barati bus broke the Parapet and started swinging in air Uttarakhand news
बरातियों की बस हवा में लटकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

घनसाली-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर सरपोली गांव के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज रफ्तार से चल रही बरात की बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर हवा में झूलने लगी। बस का एक टायर सड़क से बाहर होने से बरातियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी बराती को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिले के सेमा गांव (स्यालसू) भरदार से बरात लेकर भिलंगना ब्लाक में ग्यारहगांव ङ्क्षहदाव के करखेड़ी गांव जा रही एक तेज रफ्तार बस सरपोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़ते हुए हवा में झूलने लगी। इस कारण बस में सवार 30 बरातियों में चीख-पुकार मच गई। परिचालक ने बरातियों को किसी तरह आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला तो उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे में किसी को भी चोट नहीं लगी। बस इस तरह फंस गई कि जेसीबी मशीन से नहीं निकल पाई। थानाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरातियों को दूसरी बस से करखेड़ी भेजा। उन्होंने कहा कि बस चालक जितेंद्र सिंह नेगी पुत्र रणवीर सिंह निवासी कोटद्वार को मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed