फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   barack obama visit protest in uttarakhand.

भारत में लग रहे ‘बराक ओबामा, गो बैक’ के नारे

Sun, 25 Jan 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Jan 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
barack obama visit protest in uttarakhand.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाए जाने का उत्तराखंड में पुरजोर विरोध हो रहा है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शनिवार को जुलूस निकाला और ‘बराक ओबामा, गो बैक’ के नारे लगाए। वहीं वामपंथी विचारधारा के छह संगठनों ने गांधी पार्क पर धरना देते हुए ओबामा के भारत दौरे का विरोध किया।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गांधी पार्क से कचहरी तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए थे। इन पर चिपकाए गए ओबामा के चित्र को लाल स्याही से ‘क्रास’ बनाकर काटा गया था। इसके अलावा तख्तियों पर ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘ओबामा गो बैक’ के नारे लिखे थे।
विज्ञापन


जुलूस घंटाघर, फालतू लाइन, दून अस्पताल चौक होता हुआ कचहरी पहुंचा। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भी प्रदर्शन किया गया। इनका कहना था कि पहली बार साम्राज्यवादी ताकत के प्रतीक अमेरिकी राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में राजेंद्र पुरोहित, बच्चीराम कौंसवाल, अनंत आकाश, शंभू प्रसाद, राम सिंह भंडारी आदि शामिल रहे। दूसरी ओर गांधी पार्क पर सीपीआई, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, उत्तराखंड महिला मंच, परिवर्तनकारी छात्र संगठन, सीपीआई लिबरेशन, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र आदि संगठनों ने प्रदर्शन किया।

फूंका अमेरिका साम्राज्य का पुतला

barack obama visit protest in uttarakhand.

श्रीनगर गढ़वाल में ओबामा की भारत यात्रा के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अमेरिका साम्राज्यवाद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार भारतीय गणतंत्र के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक गंभीर खतरा है।

शनिवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गोलापार्क में अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला दहन किया। भाकपा माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के प्रतीक दिवस पर ऐसे हुकूमत के मुखिया को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है जिस देश ने कई अन्य देशों की संप्रभुता पर हमला किया है। पुतला दहन के दौरान आशीष कांडपाल, दीपक ध्यानी, अनीस अहमद, अभिषेक जोशी, आनंद बिष्ट आदि मौजूद थे।

जोशीमठ में भी हुआ ओबामा का विरोध
जोशीमठ (चमोली) में वामदल कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आने का विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने यहां ओबामा का पुतला भी आग के हवाले किया।

भाकपा माले के नेता अतुल सती ने कहा कि अमेरिका का दबाव है कि भारत सार्वजनिक खरीद और सार्वजनिक वितरण प्रणाली त्याग कर अपना खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम त्याग दें इसलिये वह उनका पुरजोर विरोध करते हैं। इस मौके पर भरत सिंह कुंवर, दिलवर सिंह, हरीश सती और महादीप पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed