{"_id":"58da5d6a4f1c1b1e0963eb41","slug":"bar-association-elections-in-kotdwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अप्रैल को संपन्न होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव, तीन को भरे जाएंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अप्रैल को संपन्न होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव, तीन को भरे जाएंगे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार बार एसोसिएशन की वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी दस अप्रैल को होंगे। कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह निर्णय बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भट्ट ने बताया कि तहसील परिसर स्थित विधि भवन में हुई बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा रखने के साथ ही अगली कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम तय किया गया। चुनाव प्रक्रिया संचालन के लिए जीतेंद्र सिंह चौहान हो मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अमित बडोला को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तीन अप्रैल सुबह दस बजे से शुरू कर दी जाएगी। तीन और चार अप्रैल को दस बजे से पांच बजे तक नामांकन कराए जाएंगे। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह अप्रैल को दस बजे से पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। दस अप्रैल को सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान और तीन बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन