{"_id":"620d41e3778f0e40943cfc8f","slug":"bappi-lahiri-death-legend-composer-and-singer-memories-also-associated-with-mussoorie-read-interesting-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पी लाहिड़ी: मसूरी से भी जुड़ी हैं बॉलीवुड के रॉक स्टार सिंगर की यादें, निधन पर संगीत प्रेमियों में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बप्पी लाहिड़ी: मसूरी से भी जुड़ी हैं बॉलीवुड के रॉक स्टार सिंगर की यादें, निधन पर संगीत प्रेमियों में शोक की लहर
Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:11 AM IST
सार
बप्पी लाहिड़ी के निधन पर उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के सरंक्षक प्रदीप भंडारी ने कहा बप्पी लाहिड़ी की मसूरी से यादें जुड़ीं हैं, उनके निधन से उत्तराखंड के संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
बप्पी लाहिड़ी का निधन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के रॉक स्टार सिंगर बप्पी लाहिड़ी का यूं जाना आज पहाड़ों की रानी मसूरी को गमगीन कर गया। शहर के संगीत प्रेमियों को अनायास ही 15 साल पहले का शरदोत्सव याद आ गया जिसमें पांच गाने गाकर बप्पी दा ने रंग जमा दिया था। उन्हें देखने और सुनने के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी थी कि पुलिस- प्रशासन को व्यवस्था बनाए रखने में पसीना छूट गया था।
विज्ञापन
बात सन 2007 की है जब सिल्वर्टन के ग्राउंड में शरदोत्सव का आयोजन किया गया था। तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के मुताबिक बप्पी दा समय से पहले आए और बेहद आत्मीयता से सबसे मिले। उन्होंने किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
शरदोत्सव में उन्होंने ‘याद आ रहा है तेरा प्यार’, ‘यार बिना चैन कहां रे’ और ‘तम्मा तम्मा लोगे’ सहित पांच हिट गीत गाए थे। उस वक्त सभासद रहे विनोद सेमवाल और रमेश भंडारी ने बताया उनके गाने सुनकर भीड़ बेकाबू हो गई थी। बड़ी मुश्किल से आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन
कार्यक्रम के इंवेट मैनेजर रहे रजत अग्रवाल ने बताया कि बप्पी लाहिड़ी अपने परिवार के साथ मसूरी आए थे। उन्होंने और सा रे गा मा पा चैलेंज 2007 की फाइनलिस्ट मौली दवे के साथ मिलकर शानदार प्रस्तुति दी थी। वे जेपी होटल में ठहरे थे, लेकिन आयोजकों द्वारा होटल का चार्ज देने में देरी के कारण उन्हें दो घंटे तक रुकना पड़ा। इस दौरान वे बेहद शांत दिखे थे और अपने प्रशंसकों से मिले।
बप्पी लाहिड़ी के निधन पर उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन के सरंक्षक प्रदीप भंडारी ने कहा बप्पी लाहिड़ी की मसूरी से यादें जुड़ीं हैं, उनके निधन से उत्तराखंड के संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। उत्तराखंड के संगीतकार संजय कुमोला, गायक जितेंद्र पंवार,कलाकार अनिल गोदियाल सहित कई लोगों ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।