फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   banshinarayan temple in uttarakhand

केवल बहनों के लिए खुलता है यह मंदिर!

Sun, 10 Aug 2014 01:25 AM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 10 Aug 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
banshinarayan temple in uttarakhand

चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में पड़ने वाला भगवान बंशीनारायण का मंदिर भाई बहन के प्रेम की अनोखी मिसाल है।

विज्ञापन


हमने देवी-देवताओं के तो आपस में भाई-बहन के रिश्ते को मान्यताएं तो सुनी हैं लेकिन यहां भगवान बंशीनारायण तो सीधे महिला भक्तों के भाई बने बैठे हैं।

भगवान बंशी नारायण के मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह मंदिर वर्षभर में सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलता है। भगवान बंशीनारायण को विष्णु देवता का अवतार माना जाता है।

मह‌िलाएं बांधतती हैं बंशीनारायण को राखी

banshinarayan temple in uttarakhand

गोपेश्वर के उर्गम घाटी में स्थित विष्णु भगवान के मंदिर बंशीनारायण के कपाट रक्षा बंधन पर्व पर 10 अगस्त को सुबह आठ बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

यहां महिलाएं और बहनें भगवान बंशीनारायण को राखी भेंट करती हैं। ढुमक गांव में बजीर देवता के पुजारी बंशी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना संपन्न करते हैं।

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि भगवान बंशी नारायण को राखी बांधने के लिए उर्गम घाटी की बहनें और महिलाएं बड़ी संख्या में उमड़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed