फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Banned Nepali cigarettes sale in india

भारतीय बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नेपाल का ये 'नशा'

Tue, 13 Nov 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/झूलाघाट Updated Tue, 13 Nov 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Banned Nepali cigarettes sale in india
bidi

प्रतिबंधित नेपाली सिगरेट खुकरी भारतीय बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर महाकाली के अवैध रास्तों से सिगरेट को भारतीय बाजार में पहुंचा रहे हैं। नेपाली सिगरेट के भारतीय सिगरेट से सस्ती एवं नशीली होने से बाजार में इसकी मांग ज्यादा है। बिना टैक्स दिए भारत आ रही नेपाली सिगरेट से भारत सरकार को प्रतिवर्ष 13 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


नेपाल में बनने वाली खुकरी सिगरेट भारत में पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन पिथौरागढ़ में जिले की दुकानों में यह सिगरेट आसानी से उपलब्ध है। सूत्रों के अनुसार सिगरेट की पेटियों को रात में महाकाली नदी में ट्यूब के जरिये भारत पहुंचाया जाता है। इसके बाद तस्कर इसे जिला मुख्यालय सहित जिले भर की दुकानों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले तक भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट कस्बे में नेपाली सिगरेट पकड़े जाने के कई मामले सामने आए थे, लेकिन पिछले तीन सालों से एक भी मामला नहीं पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित सिगरेट काफी मात्रा में पहुंच रही है भारत

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवाजाही एवं तस्करी रोकने के लिए एसएसबी, कस्टम और नागरिक पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद पिथौरागढ़ शहर और जिले के बाजारों में यह प्रतिबंधित सिगरेट काफी मात्रा में पहुंच रही है।

पिछले एक वर्ष में एसएसबी ने दो बार कानड़ी गांव के पास भारत से नेपाल जा रही बीड़ी पकड़ी  है। खुकरी सिगरेट का कोई भी मामला पकड़ में नहीं आया है। इस समय एसएसबी की कुछ कंपनियां जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए गई हैं। वापस आने के बाद नदी के किनारे रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी।
- प्रदीप सिंह रावत, निरीक्षक, 55वीं वाहिनी ए कंपनी

प्रतिबंधित नशीली वस्तुओं को बेचना गैर कानूनी है। इस पर रोक लगाने के लिए शीघ्र ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed