{"_id":"141ed5f37d0a9217cbd7832eb7dc153f","slug":"bank-will-closed-for-five-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 तक निपटा लें काम 5 दिन बंद रहेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 तक निपटा लें काम 5 दिन बंद रहेंगे बैंक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिवल सीजन में बैंक पांच दिनों तक बंद रहने वाले हैं। लिहाजा, अगर आपका बैंक से संबंधित काम काज है तो उसे दस नवंबर तक हर हाल में निपटा लें।
विज्ञापन
इसके बाद पांच दिन तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दौरान आपका काम नहीं हो पाएगा। हालांकि, बैंकों का कहना है कि छुट्टियों में एटीएम में पैसा उपलब्ध रहेगा। ग्यारह नवंबर को दिवाली के साथ ही बैंक बंद हो जाएंगे। 12 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 13 नवंबर को भैया दूज की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
14 नवंबर को बैंक खुलना था, लेकिन माह का दूसरा शनिवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। 15 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। पांच दिन तक छुट्टी के बाद 16 नवंबर को बैंक खुलेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, बैंकों ने एटीएम के कैश के लिए पूरे इंतजाम किये हैं। दस नवंबर को सभी बैंकों के एटीएम में कैश भर दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर किसी एटीएम में कैश खत्म होता है कि उसमें पैसे की फीडिंग की जाएगी।