फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank strike postponed.

वार्ता के बाद टली बैंकों की हड़ताल

Wed, 07 Jan 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Jan 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
bank strike postponed.

राजधानी देहरादून में बैंकों की बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। मुंबई (महाराष्ट्र) में केंद्रीय श्रमायुक्त और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ मंगलवार को हुई बैठक में मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाने के बाद यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों की ओर से वेतन संशोधन की मांग को पूरा करने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। यूनियन 25 फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रही है, जबकि केंद्र 11 फीसदी देने को तैयार है।
विज्ञापन


मंगलवार की बैठक में उसने 12.5 फीसदी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा है। यूएफबीयू के संयोजक जगमोहन मेहंदीरत्ता के मुताबिक बुधवार को भी वार्ता जारी रहेगी।

इसके बाद ही हड़ताल पर कोई फैसला होगा। फिलहाल आगामी 21 और 24 जनवरी का हड़ताल का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed