{"_id":"6421018912c110a7c4eb57092683c19c","slug":"bank-strike-on-wednesday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपटा लें बैंक के काम, बुधवार को है हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपटा लें बैंक के काम, बुधवार को है हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Nov 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको बैंक में कोई काम है तो मंगलवार को ही निपटा लें। बुधवार 12 नवंबर को प्रदेश भर में सभी सरकारी बैंकों के साथ ही तीन निजी बैंक भी हड़ताल पर रहेंगे। चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम नहीं होंगे। नेफ्ट, आरटीजीएस प्रकियाएं भी बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में विभिन्न बैंकों की 2 हजार शाखाओं के 15 हजार कर्मी इस हड़ताल में शिरकत कर रहे हैं। वह वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यह हड़ताल उसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
संयोजक जगमोहन मेहंदीरत्ता के अनुसार बैंक वाले केंद्र से 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं, जबकि 13 बैठकों के बाद सरकार साढ़े 11 प्रतिशत से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के कार्यकर्ता घटक संगठनों समेत पिछले दो साल से इस मांग को लेकर बैंक कर्मी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
एटीएम खुलेंगे पर नगदी में हो सकती है दिक्कत
हड़ताल के दौरान एटीएम खुले रहेंगे, लेकिन नगदी निकासी में दिक्कत रह सकती है। कई ऐसे बैंक हैं, जहां निजी एजेंसी कैश भरती है, लेकिन दोपहर होते-होते एटीएम खाली पड़ जाती हैं। कई जगह एटीएम की खराबी दूर करने के लिए टेक्निकल स्टाफ जुटा है।