फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank strike on wednesday

जरूरी काम निपटा लें, बंद रहेंगे बैंक

Mon, 05 Jan 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Jan 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
bank strike on wednesday

अगर आपको बैंक में कोई काम है तो मंगलवार को ही निपटा लें। बुधवार 7 जनवरी को प्रदेश भर में बैंकों पर ताला रहेगा। हड़ताल में 26 सरकारी बैंकों के साथ ही तीन निजी बैंक कर्नाटक, फेडरल और नैनीताल बैंक शामिल रहेंगे। आईएनजी वैश्य हड़ताल का समर्थन कर रहा है।

विज्ञापन


इस बार रिजर्व बैंक भी हड़ताल में शामिल है। वेतन संशोधन की मांग को  पूरा किए जाने के लिए बैंक कर्मी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। वह 23 फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं, जबकि केंद्र 11 प्रतिशत से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं। इसके अलावा बैंकों के बढ़ते एनपीए और बड़ी संख्या में बैंकों में चेयरमैन, एमडी जैसे पद रिक्त होने का भी मुद्दा वह उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तरांचल फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर मांगों को पूरा करने के संबंध में प्रदेश भर में सोमवार को बैंक अधिकारियों, कर्मियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया। हड़ताल की वजह से तकरीबन 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। नो वर्क, नो पे के नियम की वजह से अधिकारियों, कर्मचारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...वार्ता पर भी टिकी नजर
यूएफबीयू की नजर हड़ताल को लेकर मंगलवार को मुंबई (महाराष्ट्र) होने वाली केंद्रीय श्रमायुक्त और आल इंडिया फोरम आफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों की वार्ता पर भी टिकी है। वह इसे सकारात्मक नजर से देख रहे हैं। यूएफबीयू के संयोजक जगमोहन मेहंदीरत्ता के अनुसार अगर इसमें कोई पुख्ता आश्वासन मिल सकता है तो केंद्रीय कार्यकारिणी की तरफ से हड़ताल पर न जाने के भी संकेत मिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed