फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank strike in uttarakhand.

उत्तराखंड: बैंकों का हड़ताल का ऐलान, सरकारी बैंक बंद

Wed, 02 Sep 2015 11:00 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Sep 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
bank strike in uttarakhand.

राष्ट्रीय संगठनों के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशभर में सरकारी बैंक, बीमा कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। हड़ताल की वजह से दो हजार करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार प्रभावित होने जा रहा है। कुछ निजी बैंकों को छोड़कर बाकी सभी इसमें शामिल होने जा रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी ओर, परिवहन, ऑटो और स्कूल वैन एसोसिएशन के चक्काजाम की वजह से शहर के कुछ स्कूलों ने पहले ही छुट्टी घोषित कर दी है।

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन सहित पांच संगठनों के आह्वान पर प्रदेश में बुधवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी। हड़ताल की वजह से सभी सरकारी राष्ट्रीयकृत बैंक, प्रादेशिक बैंक, कुछ निजी बैंक, बीमा कंपनियों के सभी कर्मचारी काम नहीं करेंगे। दूसरी ओर, परिवहन, ऑटो, विक्रम, स्कूल वैन का चक्काजाम होने की वजह से मंगलवार देर शाम तक ज्यादातर स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी थी।

विज्ञापन

जानिए, बैंकों में नहीं होंगे यह काम

bank strike in uttarakhand.

हड़ताल पर जाने वाले प्रदेश के सभी राष्ट्रीय, प्रादेशिक और निजी बैंकों में हर दिन दो हजार करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार होता है। हड़ताल की वजह से आरटीजीएस, सिक्कों का लेनदेन, चेक क्लियरेंस, कैश का लेनदेन सहित सभी बैंकिंग कार्य बंद रहेंगे। एक ब्रांच का प्रतिदिन का करोड़ों रुपये का लेनदेन होता है। यह सभी काम अटक जाएंगे।

इतने कर्मचारी होंगे हड़ताल में शामिल
प्रदेश में सरकारी राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारी : 6 हजार
प्रदेश में अर्बन कोआपरेटिव बैंक, फेडरल बैंक, नैनीताल बैंक कर्मचारी : एक हजार
बीमा कर्मचारी (एलआईसी, जनरल इंश्योरेंस की चारों कंपनियां) के कर्मचारी : करीब 700

यह बैंक नहीं होंगे हड़ताल में शामिल
आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक, एक्सेस बैंक, इंडसंड बैंक आदि।
(ग्रामीण बैंक का हड़ताल में शामिल होना मुश्किल है। देर शाम तक उनके हड़ताल वापस लेने की सूचना आ रही थी।)

यै है बैंककर्मियों की मांगे

bank strike in uttarakhand.

- कामगार विरोधी श्रम सुधार रोके जाएं।
- जनविरोधी बैंकिंग सुधार रोके जाएं।
- कॉरपोरेट घरानों पर भारी एनपीए को सख्ती से लागू किया जाए।
- जानबूझ कर ऋण वापस न करना फौजदारी अपराध घोषित किया जाए।
- बैंकों में आउटसोर्सिंग रोकी जाए।
- पेमेंट बैंकों को लाइसेंस देना बंद किया जाए और पेमेंट बैंकों के लाइसेंस रद्द किए जाएं।
- निजी संस्थान के लोगों की सरकारी बैंकों में नियुक्तियां रोकी जाएं।

इन स्कूलों ने घोषित की छुट्टी
दून इंटरनेशनल स्कूल, ब्राइटलैंड स्कूल, कारमन स्कूल, सेंट जोजेफ्स एकेडमी, सेंट थॉमस स्कूल, कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, द्रोणाज इंटरनेशनल स्कूल, जीआरडी एकेडमी, एशियन स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed