{"_id":"2a1f26f4db3c202414f319ad2f27a954","slug":"bank-strike-in-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में रुलाएगी बैंकों की हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में रुलाएगी बैंकों की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल का स्वागत बैंक कर्मी हड़ताल से करने जा रहे हैं। कर्मचारियों ने चेताया है कि वेतन समझौते की मांग पूरी नहीं की गई तो 30 दिसंबर से आंदोलन शुरू हो जाएगा, जो जनवरी से लेकर मार्च तक विकराल हो जाएगा।
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के जगमोहन मेहंदीरत्ता ने बताया कि यह लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर साथ लड़ी जाएगी। 30 दिसंबर की शाम पांच बजे राजपुर रोड स्थित अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। पांच जनवरी को बैंक कर्मी काला फीता बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन
छह जनवरी को शाम पांच बजे केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सात जनवरी को पूरे दिन हड़ताल रहेगी। सभी बैंक कर्मी परेड ग्राउंड में एकत्र होकर रैली और प्रदर्शन करेंगे। तब भी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 20 से 24 जनवरी तक हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान बैंकों में कोई काम नहीं होगा। मांग फिर भी नहीं मानी गई तो 16 मार्च से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। आंदोलन में सात अन्य बैंकों से जुड़ी यूनियन भी शामिल होंगी।