फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bank of India manager and cashier accused of embezzlement Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehardun News: बैंक ऑफ इंडिया में लाखों का गबन, प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 01:59 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Sep 2023 01:59 PM IST
सार

राजधानी में बैंक ऑफ इंडिया में लाखों के गबन का मामला सामने आया है। मामले में बैंक  के प्रबंधक और कैशियर पर आरोप लगे हैं, मामले की पड़ताल जारी है, फिलहाल दोनों अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Bank of India manager and cashier accused of embezzlement Dehradun Uttarakhand news in hindi
बैंक ऑफ इंडिया में लाखों का गबन - फोटो : istock

विस्तार

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक और कैशियर पर पांच लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। इन अधिकारियों ने चेक के माध्यम से जमा किए गए पांच लाख रुपये को ग्राहक के खाते में नहीं भेजा। चेक जारी कर्ता बैंक ने इस चेक को कैश कर दिया था। ग्राहक की शिकायत पर प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

मामला बैंक ऑफ इंडिया की राजपुर रोड स्थित शाखा का है। बैंक के ग्राहक सचिन डोभाल निवासी देवल, पुरोला उत्तरकाशी ने शिकायत की है। सचिन ने पुलिस को बताया कि उन्हें अनिता भूषण नाम की महिला ने पांच लाख रुपये का एसबीआई का चेक दिया था।

विज्ञापन


यह चेक उन्होंने अपने बैंक ऑफ इंडिया के खाते में गत सात अगस्त को जमा कर दिया। लेकिन, 10 अगस्त तक भी यह रकम उनके खाते में जमा नहीं हुई। इसके संबंध में जब उन्होंने अनिता भूषण को फोन किया तो उन्होंने अपने बैंक से संपर्क किया। वहां से पता चला कि कैश का भुगतान अगले दिन यानी आठ अगस्त को ही जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऐसे में उन्होंने 10 अगस्त को बैंक के अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। काउंटर के सीसीटीवी कैमरों में भी तस्दीक हुई कि यह चेक सही तरीके से जमा किया गया था। चेक पर डबल क्रॉस किया गया था जो कि किसी के माध्यम से भी कैश नहीं किया जा सकता है। इस पर भी अधिकारियों ने कोई आश्वासन उन्हें नहीं दिया।

ये भी पढ़ें...दर्द और प्यार: परिवार के सामने कपिल को सलमान बताया, जिससे थी बेपनाह मोहब्बत फिर 'कुदरत' ने उसे ही मिटा दिया

इसके बाद उन्होंने बैंक को पत्र लिखा। वहां से पता चला कि उनके खाते में यह रकम जमा ही नहीं की गई। इसके लिए उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक और कैशियर पर रकम के गबन का आरोप लगाया है। एसएचओ शहर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed