फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Kapil murder case revealed girlfriend Kudrat Story Crime Love affair Uttarakhand news in hindi

दर्द और प्यार: परिवार के सामने कपिल को सलमान बताया, जिससे थी बेपनाह मोहब्बत फिर 'कुदरत' ने उसे ही मिटा दिया

Wed, 13 Sep 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
रुद्रेश कुमार, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Sep 2023 01:32 PM IST
सार

मसूरी में हाल ही में हुई यूपी पुलिस के एसआई के बेटे कपिल की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।  कपिल की प्रेमिका ने ही अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। 

विज्ञापन
Mussoorie Kapil murder case revealed girlfriend Kudrat Story Crime Love affair Uttarakhand news in hindi
कपिल हत्याकांड में अरोपी प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई अबदुल्ला अपनी बहन कुदरत के कपिल के साथ रिश्ते से खुश नहीं था। उसने शुरुआत में ही कपिल को मारने की योजना बनाई थी, लेकिन कुदरत का प्यार आड़े आ गया। इसके बाद जब कुदरत ने खुद ही कपिल को मारने के लिए अपने भाई से कहा तो जैसे उसके गुस्से की आग को हवा मिल गई।

विज्ञापन

सब कुछ योजना के अनुसार हुआ और कुदरत अपने हाथ पर लिखे कपिल के नाम को तो नहीं मिटा सकी, लेकिन उसने कपिल को ही मिटाकर इंतकाम पूरा कर लिया। दरअसल, कुदरत पहले चुपचाप ही कपिल से प्यार करती रही। जब बात शादी तक पहुंची तो कुदरत ने इस रिश्ते का जिक्र अपने घरवालों से कर दिया, लेकिन कपिल का नाम छिपा लिया। उसका परिचय सलमान नाम से कराया।

विज्ञापन

तब तक सब कुछ ठीक था, मगर जैसे ही अबदुल्ला के सामने कपिल की हकीकत सामने आई तो वह गुस्से में आ गया। उसने पहले कुदरत को गालियां दी और कपिल को जान से मारने की धमकी देने लगा। हालांकि, उस वक्त कुदरत ने अपने प्यार और रिश्ते का हवाला देते हुए अबदुल्ला को रोक लिया। अबदुल्ला को उसने अपनी कसम भी दी कि वह ऐसा नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कपिल ने शादी से किया इन्कार

कुछ दिन पहले से कुदरत और कपिल के बीच पहले जैसा नहीं रहा था। कपिल के परिवार वाले एक मुस्लिम लड़की से शादी करने के पक्ष में नहीं थे। ऐसे में कपिल ने शादी से इन्कार कर दिया। कुदरत ने कपिल को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वह केवल उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस पर कुदरत भी टूट गई और उसने अपने प्यार की कहानी को कपिल की हत्या कर समाप्त करने की ठान ली।

कपिल की हत्या कर गुस्से की आग को शांत किया
यह सारी बात उसने अपने भाई अबदुल्ला को बताई और खुद कपिल को मारने को कहा। फिर क्या था अबदुल्ला के अंदर सुलग रही गुस्से की आग को कुदरत ने और भड़का दिया। दोनों ने सब कुछ योजना के मुताबिक किया और चाकू भी दो दिन पहले ही हरिद्वार में एक रेहड़ी वाले से खरीद लिया था। इसके बाद 10 सितंबर की तड़के दोनों भाई बहन ने कपिल की हत्या कर अपने गुस्से की आग को शांत कर लिया।

कुदरत को मारने पीटने भी लगा था कपिल

कपिल रुड़की में टैक्सी बुकिंग का काम करता था। वह अक्सर कुदरत को वहां बुलाता और संबंध बनाता था, लेकिन जैसे ही कुदरत शादी की बात करती तो वह पिटाई करने लगता था। कुदरत किसी को भी यह बात नहीं बताती थी। धीरे-धीरे कुदरत का प्यार कपिल की इन हरकतों से खत्म होने लगा था। यहीं से कुदरत उसे मिटाने की योजना बनाने लगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 2030 तक 20 लाख लोगों को रोजगार, यहां पढ़ें प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed