पंजाब नेशनल बैंक और ऑरियंटल बैंक के कर्मचारियों ने दोनों बैंकों के महाविलय का विरोध किया है। महाविलय के विरोध में कर्मचारियों ने बैंक की विकासनगर शाखा के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कांती नौटियाल ने कहा कि महाविलय के कारण न सिर्फ बैकिंग सेवाएं प्रभावित होगी। बल्कि इसका असर उपभोक्ता सेवा पर भी पड़ेगा। महाविलय के बाद कर्मचारियों को छटनी का सामना करना पड़ेगा। एक ही शहर में एक बैंक की पांच से छह शाखाएं संभव नहीं है। जिस कारण कर्मचारियों की छटनी पक्का है। लोगों के पास भी बेहतर बैंकिंग सेवाओं के विकल्प कम हो जाएंगे।। कहा कि यदि केंद्र सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के राजेश जोशी, सरदार सिंह खन्ना, अरविंद, बिलाल अख्तर, शिवम अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, बाबू सिंह रावत, बीएस रावत आदि शामिल रहे।