{"_id":"5e3485e78ebc3e4b0658af77","slug":"bank-employees-protest-against-government-dehradun-news-drn334604184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल के दौरान परेड मैदान में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते यूनाइटेड एसोसिएशन ऑफ बैंक इम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर वेतन संबंधी विसंगतियों समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शनिवार (आज) को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर बैंक बंद होने से ग्राहकों को मुसीबत झेलनी पड़ी, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक बंद होने से करोड़ों का लेन-देन प्रभावित रहा।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बैंक कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार पर वेतन विसंगतियों को ठीक नहीं करने का आरोप लगाया। साथ ही दो दिन की हड़ताल के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। कर्मचारियों ने आज भी हड़ताल का एलान किया है। वहीं, बैंक पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई जगहों पर एटीएम भी खाली रहे। इस दौरान अनिल कुमार जैन, सीके जोशी, हर्षवर्धन बड़थ्वाल, आरके गैरोला, डीएन उनियाल, टीआर कुकरेती, गोपाल तोमर, हरिओम आदि मौजूद रहे।
=========
हड़ताल के चलते लोग हुए परेशान
मसूरी। यूएफबीयू के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर बैंककर्मी शुक्रवार को हड़ताल पर हैं, जिसके कारण सार्वजनिक बैंकों की सभी शाखाओं में काम नहीं हुआ। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, अधिकतर एटीएम में भी नकद नहीं होने के कारण पर्यटक भी परेशान रहे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी अगर आईबीए का रवैये में बदलाव नहीं आता है तो बैंक कर्मचारी 11 से 13 मार्च तक तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।