{"_id":"f1130532d064c073a31d33aaa97411d1","slug":"bank-brave-female-employees-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूट रोकने वाली बहादुर बेटियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक लूट रोकने वाली बहादुर बेटियां सम्मानित
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूको बैंक में लूट के प्रयास को विफल करने वाली बहादुर बेटियों को भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी और कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
बता दें कि बीती 20 फरवरी को बंजारावाला स्थित यूको बैंक में लूट करने आए बदमाश को बैंक में कार्यरत मिताली शाह, मंजुलिका शर्मा और पूजा सिंघल ने सूझबूझ का परिचर देते हुए भागने को मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को बैंक में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेता ध्यानी ने कहा कि बहादुर बेटियों ने तमाम बैंक कर्मियों का सम्मान और महिलाओं का गौरव बढ़ाया है। बैंक जनता के पैसे के कस्टोडियन होते हैं, यूको बैंक कर्मियों ने सच्चे कस्टोडियन की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बैंक मैनेजर अमित अग्रवाल, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह कुंवर, शौकीन अंसारी, वीना बहुगुणा, महेश्वर बहुगुणा, विरेंद्र सिंह सजवाण, गणेश उनियाल, मुकुल राना आदि मौजूद रहे।