फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bangladeshi gang suspected to be involved in thefts in Patelnagar area

Dehradun News: पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरियों में बांग्लादेशी गैंग का हाथ होने का अंदेशा

Wed, 17 Jan 2024 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi gang suspected to be involved in thefts in Patelnagar area
I
विज्ञापन

II- आरोपियों के हुलिये सीसीटीवी की फुटेज में कैद हुए
I
I
I
Iपटेलनगर क्षेत्र में हुईं दो बड़ी चोरी की घटनाओं में बांग्लादेशी गैंग का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। आरोपियों के हुलिये आसपास के सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
I
I
I
Iपटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी ग्रांट में विजिलेंस कार्यालय के पास स्थित बंद मकान से बीस लाख रुपये की चोरी का केस दर्ज किया गया है। सहारनपुर में फैक्ट्री संचालन से जुड़े मकान मालिक काशान परिवार में एक सदस्य के गंभीर बीमार होने पर बीते सात जनवरी को घर का ताला लगाकर अमरोहा चले गए थे। 14 जनवरी को वापस लौटे तो 20 से 25 लाख रुपये के गहने चोरी होने का पता लगा।
विज्ञापन

I
Iइससे पहले गत एक जनवरी को गुरु रोड स्थित बंद मकान से भी डेढ़ करोड़ के गहने चोरी हो गए। वहां भी मकान का ताला लगाकर परिवार के लोग वृंदावन घूमने गए थे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया चोरी में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पता लगा कि चोरी की इन वारदातों को बांग्लादेशी गैंग ने अंजाम दिया। बताया कि जाड़ों के मौसम में ठंड बढ़ने पर यह गैंग देश के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय होता है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed