फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bandal valley urmila.

खेतों में सोना उगाकर, गरीबी दूर भगाई

Thu, 06 Nov 2014 03:29 PM IST
रेनु सकलानी/ अमर उजाला, देहरादून
रेनु सकलानी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Nov 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
bandal valley urmila.

विज्ञापन

देहरादून की बांदल घाटी निवासी उर्मिला देवी ने अपनी मेहनत से गरीबी तो दूर की ही, खेतों से सोना भी उगा रही हैं।

अमर उजाला फाउंडेशन ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन का साथ मिला तो अपनी आय में और इजाफा कर लिया। कहती हैं कि मुझे सफल बनाने में अमर उजाला फाउंडेशन ने बहुत सहयोग दिया है। मुझे खेती की नई तकनीकी और प्रशिक्षण लेने का मौका मिल रहा है।

उर्मिला कहती हैं कि अगर सही तरीका अपनाया जाय तो किसान बदहाली में नहीं रह सकता। खेती को बेहतर बनाकर उसमें से सोना उगाया जा सकता है।

उर्मिला देवी मधुमक्खी पालन कर साल में दो बार शहद निकाल कर 600 रुपए प्रतिकिलो के भाव से बेचती हैं। बुरांश के जूस, चटनी और अचार बनाना भी शुरू किया है। घरेलू उपयोग के लिए आंगन में सब्जियां उगाती हैं।
विज्ञापन


उनकी मेहनत और लगन को देखकर अमर उजाला फाउंडेशन ने उन्हें जूस, स्क्वैश, अचार और मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उनके बनाए उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर उचित दाम भी दिलवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा पुंज
वर्ष 1989 में उर्मिला जब ब्याह कर घंतुसेरा आईं तो बेरोजगार पति के पास आय का कोई जरिया नहीं था। घर के नाम पर मिट्टी की एक जर्जर कोठरी थी। जीने के लिए चार बीघा (करीब पौन एकड़) जमीन और एक भैंस थी।

एक साल बाद भैंस ने दूध देना बंद कर दिया। उर्मिला ने इस बदहाली से उबरने के लिए पति के साथ गांव में रहकर मौजूदा साधनों से ही मजबूत आर्थिक जरिया बनाने की कोशिश की।

मेहनत और सूझ-बूझ से अरमानों को आसमान तक पहुंचाने की ठानी। आज उनकी गिनती न केवल घाटी के सफल किसानों में होती है बल्कि वे अन्य लोगों को सपने पूरे करने का हौसला भी देती हैं।

उर्मिला का आर्थिक माडल

उर्मिला ने एक और भैंस का इंतजाम कर गांव में दूध बेचना शुरू किया। अब वह दूध डेरियों को बेच रही हैं। रोजमर्रा के खर्चे इससे पूरे करती हैं, लिहाजा बाकी आय बचत बन गई। परंपरागत धान की खेती के बजाय अदरक की फसल उगानी शुरू की।

पहली बार में अदरक ने उन्हें इतना लाभ दिया कि अब तक इसको अपनाए हैं। तीन महीने की अदरक की खेती के बाद बींस तैयार किया। बाद में गेहूं बोए।

सही दाम पाने के लिए फसल को मंडियों में ले जाना शुरू किया। बीस हजार की लागत के बाद अदरक से 80,000 रुपए मिल जाते हैं। बींस से उन्हें करीब 20 से 25 हजार तक का फायदा होता है।


बेटा वायुसेना में

अब उनका आर्थिक आधार काफी मजबूत हो चुका है। उन्होंने गांव में ही पक्का घर बनाया है। तीन बच्चों को शिक्षित किया। उनका बेटा वायुसेना में है जबकि बड़ी बेटी बीए फाइनल और छोटी बीएससी द्वितीय वर्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed