हरिद्वारः कुंवारी लड़कियों के मोबाइल रखने पर लगी पाबंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र के सबसे बड़े मदरसा तुल मोमनिन में आयोजित पंचायत में कुंवारी लड़कियों के मोबाइल रखने पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया।
साथ ही शादी में डीजे न बजाने और आतिशबाजी नहीं करने पर सहमति बनी। इसके अलावा बिन बुलाए शादी में पहुंचकर दावत उड़ाने वालों के पकड़े जाने पर मुंह काला कर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलने का भी फैसला लिया गया।
मदरसा में पंचायत के दौरान मुस्लिम समाज में फैल रही बुराइयों को खत्म करने पर विचार विमर्श किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल के कारण लड़कियां बिगड़ रही हैं। ऐसे में कुंवारी लड़कियों को मोबाइल हरगिज नहीं दिया जाए।
वहीं शादी में आतिशबाजी करने व डीजे बजाने पर भी रोक लगाई गई। मदरसे के मुफ्ती मासूम कासमी के अनुसार उक्त निर्णयों पर अमल कराया जाएगा। इसके अलावा पूरे नगर की एक पंचायत जल्दी ही बुलाई जाएगी, जिसमें समाज के सभी वर्गों से विचार विमर्श किया जाएगा।
दिल्ली की युवती का कोतवाली में हंगामा
फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही दिल्ली के युवती ने हरिद्वार कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। वह ऋषिकेश निवासी और चाय की दुकान चलाने वाले युवक के साथ एक होटल में रुकी थी। पुलिस ने रातभर अभिरक्षा में रखने के बाद शनिवार को उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
मामला हरकी पैड़ी क्षेत्र के एक होटल का है। देर रात करीब दो बजे पुलिस ने होटल में ठहरे युगल को हिरासत में ले लिया। होटल में ही युवती ने बखेड़ा खड़ा कर डाला। जैसे तैसे दोनों को कोतवाली लाया गया। अंग्रेजी बोल रही युवती ने पुलिस कर्मियों को जमकर खरीखोटी सुनाई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम तिलक प्रसाद निवासी मायाकुंड हनुमान मंदिर ऋषिकेश बताया। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती दिल्ली के पश्चिम विहार की रहने वाली है। उसकी कई माह से चाय विक्रेता से दोस्ती है।