फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ban on master plan of four cities including Haldwani Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: हल्द्वानी समेत चार शहरों के मास्टर प्लान पर रोक, लोगों की सुविधानुसार भू-उपयोग दर्शाने का मामला

Fri, 02 Aug 2024 12:32 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:32 PM IST
सार

शासन ने चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन के कार्यकाल के मास्टर प्लान पर रोक दिए हैं।मास्टर प्लान में लोगों की सुविधानुसार भू-उपयोग दर्शाने का मामला सामने आया।

विज्ञापन
Ban on master plan of four cities including Haldwani Uttarakhand News in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने हल्द्वानी समेत चार शहरों के ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर रोक लगा दी है। यह मास्टर प्लान चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव के कार्यकाल में तैयार किए गए थे, जिनमें लोगों की सुविधानुसार भू-उपयोग दर्शाने का आरोप है।

विज्ञापन

जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इन मास्टर प्लान पर निर्णय होगा। दरअसल, चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव के कार्यकाल में एक ओर जहां हल्द्वानी के ड्राफ्ट मास्टर प्लान को लेकर शिकायतें हुईं थी तो एमडीडीए की 108वीं बोर्ड बैठक में उनके तथ्यों को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इस आधार पर सरकार ने शशि मोहन को शासन में अटैच कर दिया था।

विज्ञापन

हाल ही में सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने शशि मोहन की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। साथ ही उनके कार्यकाल में तैयार किए गए हल्द्वानी, ऋषिकेश, काशीपुर और रुद्रपुर के मास्टर प्लान पर रोक लगा दी। जांच समिति सभी पहलुओं पर जांच करेगी। माना जा रहा कि यदि की गई शिकायत सही निकली तो तैयार ड्राफ्ट मास्टर प्लान में फायदा लेने वाले लोगों को रोक के फैसले से जबरदस्त झटका लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया और लटक सकती है। बता दें कि अमृत-1 के तहत देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर, काशीपुर और नैनीताल के लिए मास्टर प्लान के ड्राफ्ट तैयार किए जा रहे हैं।



ये भी पढ़ें...अलर्ट पर मुखिया: केदारनाथ में श्रद्धालुओं की कटी काली रात, सुबह सीएम को अपने बीच पाकर मिली राहत और रास्ता भी

मास्टर प्लान तैयार करने वालों की कमी
इधर, विभाग के पास मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नगर नियोजकों की भारी कमी है। हर जिले में कम से कम दो सिटी प्लानर होने चाहिए, लेकिन अभी एक भी नहीं है। विभाग में केवल एक वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजक हैं। एक अन्य नगर नियोजक स्टडी लीव पर है। फिलहाल आउटसोर्सिंग की मदद से ही काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही कि राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से कुछ सिटी प्लानर मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed