{"_id":"56e9050b4f1c1b00578b45a1","slug":"ban-medicine-not-available-in-doon-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हॉस्पिटल में नहीं मिलेंगी प्रतिबंधित दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हॉस्पिटल में नहीं मिलेंगी प्रतिबंधित दवाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से 344 दवाईयों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दून हॉस्पिटल में यह दवाएं नहीं मिलेंगी। सेलाकुई की फार्मा कंपनियों में भी इन दवाओं की सप्लाई रोक दी जाएगी। दूसरी ओर, केमिस्ट इस बात का लेकर चिंतित हैं कि वह स्टॉक का क्या करेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने खांसी और शुगर की 344 दवाईयों पर प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध सोमवार से उत्तराखंड में भी लागू होने जा रहा है। दून हॉस्पिटल में यह सभी दवाईयां सोमवार से नहीं मिलेंगी। दवा विक्रेताओं को इन प्रतिबंधित दवाईयों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोलर के मुताबिक सेलाकुई में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि इन दवाईयों का उत्पादन कर रही हैं। उन्हें नोटिस भेजा गया है। सोमवार से अगर कोई फैक्ट्री उत्पादन या कोई दवा विक्रेता प्रतिबंधित दवाईयां बेचते हुए मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित की गई दवाईयों के मिश्रणों में क्लोफेनिरेमाइन माइलेट और कोडीन सीरप और कोरेक्स भी शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं का उत्पादन बंद करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।
सोमवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित दवाओं की सूची तो मिली है, लेकिन जो लाखों रुपये का स्टॉक लगा हुआ है उसका क्या होगा, यह नहीं बताया गया। इस अचानक के प्रतिबंध से उन्हें भारी नुकसान हो जाएगा।