कालसी। नागथात में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से बलवीर सिंह चौहान को खत बहलाड़ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, नरेंद्र सिंह चौहान को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बता दें कि जौनसार-बावर क्षेत्र के प्रत्येक खत व गांव में पारंपरिक स्याणा प्रथा प्रचलित रही है लेकिन खत बहलाड़ के ग्रामीणों ने 48 वर्ष पूर्व इस परंपरा को समाप्त करके लोकतांत्रिक पद्धति से अध्यक्ष चयन करने का निर्णय लिया था। नवनियुक्त अध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान ने कहा कि वह खत बहलाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने वन अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं के सुधार पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बैठक में खुशीराम जोशी, गजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र जोशी, नरेश चौहान, हाकम सिंह, इंद्र सिंह नेगी, श्याम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, केदार सिंह, शेर सिंह तोमर, रणवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद