{"_id":"336b9e4acca30b352b2abd709637c12a","slug":"balliwala-route-diverted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार को बल्लीवाला चौक की तरफ न जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार को बल्लीवाला चौक की तरफ न जाए
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर बारह बजे के बाद बल्लीवाला चौक की तरफ न जाए, क्योंकि शुक्रवार सुबह तक यहां निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर आरसीसी लेंटर डालने का कार्य होगा।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान लागू किया है। इस दौरान बल्लीवाला की तरफ जाने वाला हर रास्ता पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल ने बताया कि विकासनगर की तरफ से जीएमएस रोड आने वाले भारी वाहन रंझावाला झाझरा से डायवर्ट होकर सिंगनीवाला, नया गांव, शिमला बाईपास चौक से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा हल्के वाहन एफआरआई के सामने से वसंत विहार चौक होते हुए सीमाद्वार के रास्ते आईएसबीटी को जाएंगे। उधर आईएसबीटी से विकासनगर की तरफ जाने वाले सभी वाहन शिमला बाईपास चौक, नया गांव, झाझरा होते हुए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
जबकि बल्लूपुर चौक से सहारनपुर चौक की तरफ आने वाले सभी वाहन बल्लूपुर से घंटाघर होते हुए सहारनपुर चौक की तरफ जाएंगे। इसी प्रकार आईएसबीटी या मंडी से बल्लुपूर तथा गढ़ी कैंट को जाने वाले वाहन सहारनुपर रोड, घंटाघर, चकराता रोड होते हुए प्रस्थान करेंगे।