{"_id":"d799caf2e9d480a6a339e5acb5106cc4","slug":"balkrishna-passport-case-hearnig-in-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकृष्ण अमेरिका जाएंगे या नहीं, होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकृष्ण अमेरिका जाएंगे या नहीं, होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल हाईकोर्ट ने आचार्य बालकृष्ण के पासपोर्ट रिलीज करने के मामले पर सुनवाई के लिए 17 अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष बुधवार को मामले की सुनवाई हुई। योग गुरु रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नेपाल और अमेरिका जाने के लिए हाईकोर्ट में जमा अपने पासपोर्ट को रिलीज करने की मांग की थी।
सीबीआई ने मांगा था समय
कहा गया था कि याचिकाकर्ता को 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किसी कार्य के संबंध में बाहर जाना है। इस पर सीबीआई की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की गई।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के लिए आगामी 17 अप्रैल नियत की है।
गलत तरीके से पासपोर्ट पाने का है आरोप
उल्लेखनीय है कि पूर्व में सीबीआई ने बालकृष्ण पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट हासिल करने का आरोप लगाया था। इसके चलते कोर्ट ने याचिकाकर्ता का पासपोर्ट कोर्ट में जमा करने के निर्देश देते हुए कहा था कि यदि उसे कहीं बाहर जाना होगा तो कोर्ट से इसकी अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन