{"_id":"65d655040cd754423e0006c8","slug":"bajrang-dal-workers-demonstrated-at-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-355238-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हल्द्वानी में हिंसा करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हल्द्वानी में हिंसा करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
I
I
I
I- डीएम के माध्यम से राज्यपाल को प्रेषित किया ज्ञापनI
हल्द्वानी के बनभूलपूरा में हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर सभी आरोपियों पर एनएसए सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनको तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध मदरसा हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पुलिस थाने का आग लगा दी गई। वाहनों को फूंक दिया गया। पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद पुलिस के जवानों, कर्मचारियों व आमजन का मनोबल टूटा है। लोगों में अपने घरों एवं बच्चों के भविष्य को लेकर भय बना हुआ हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बनभूलपूरा हिंसा के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने, सभी पर एनएसए सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, सभी आरोपियों के अवैध रूप से बने घरों को तोड़ने, आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने और भविष्य में इस प्रकार की घटना होने पर तत्काल दंगाइयों पर गोली चलाने के आदेश जारी करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में दल के प्रांतीय मिलन प्रमुख विकास वर्मा के साथ नवीन गुप्ता, सौरभ, राजेंद्र सिंह, श्याम शर्मा, हरीश कोहली, प्रेम सेठी, संजीव वालियान, अमन स्वेडिया, भूपेंद्र चौधरी, सिद्धार्थ समेत बड़ी संख्या में दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।