{"_id":"74dc3f02cee8c3287d3aa19c36cb6b12","slug":"baichung-bhutia-coaching-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईप्रोफाइल लोगों के लिए बाईचुंग की 'बगिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईप्रोफाइल लोगों के लिए बाईचुंग की 'बगिया'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार फुटबालर बाईचुंग भूटिया के स्कूल से खेल तराशने का सपना पाले युवाओं पर ट्रेनिंग फीस भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
महीने में महज 12 दिन के सेशन के लिए 1200 रुपये फीस रखी गई है, जबकि एडमिशन फीस के तौर पर हजार रुपये और भरने होंगे। शायद यही वजह कि अब 10 मार्च से अब तक महज 17 खिलाड़ियों ने फार्म जमा कराए हैं।
खास रुझान नहीं दिखाया
बीते 15 फरवरी को दून आकर बाईचुंग भूटिया ने राजा राममोहन राय एकेडमी के साथ ट्रेनिंग स्कूल खोलने का करार किया था।
स्कूल से दो किट
6 अप्रैल से स्कूल खोलने की योजना है। कोच के चयन के लिए ट्रायल के बाद फार्म बिक्री शुरू हो चुकी है। मगर अब तक युवाओं ने खास रुझान नहीं दिखाया है।
स्कूल को-ऑर्डिनेटर प्रमोद भंडारी ने कहा कि बच्चे एडमिशन के लिए पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन फीस ज्यादा होने से एडमिशन कम हैं। फिलहाल एक अप्रैल तक फार्म वितरण रुका है। एडमिशन लेने वालों को स्कूल से दो किट भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
महंगी फीस से टूट रहा अरमान
बाईचुंग भूटिया फुटबाल स्कूल में 12 दिन की फीस 1200
अब तक सिर्फ 17 फॉर्म जमा, 6 अप्रैल से शुरू होगा स्कूल
आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों के लिए एडमिशन टेढ़ी खीर