फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bahuguna selected his house after resign

विदाई के बाद ये होगा बहुगुणा का नया ठिकाना

Fri, 31 Jan 2014 12:35 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Jan 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
bahuguna selected his house after resign

गुरुवार को जिस वक्त विजय बहुगुणा की सीएम की कुर्सी खिसकने या बरकरार रहने को लेकर बुद्धिजीवी दुविधा में थे कमोबेश उसी समय बहुगुणा ने सीएम पद से हटने के बाद अपने रहने का बंदोबस्त कर लिया था।

विज्ञापन


सीएम पद से हटने के बाद बहुगुणा का निवास बीजापुर अतिथिगृह के बगल में पुराना गेस्ट हाउस होगा। उन्होंने सीएम की हैसियत से इस फाइल को मंजूरी दे दी है।

खुद ही कर ली व्यवस्था
यह पहली बार हुआ कि मुख्यमंत्री पद से हटने के कई दिन पहले यदि विजय बहुगुणा ने कुछ खास मुद्दों पर फोकस किया तो उनमें एक खुद की रिहायश का भी था।

पद से हटने के बाद फिर शासन ना जाने आवास का बंदोबस्त कहां करे, इसलिए अपनी व्यवस्था खुद ही कर ली।

गुरुवार को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने गुरुवार की सुबह ही राज्य संपत्ति विभाग के अफसरों को फाइल लेकर बुलाया था। मुख्यमंत्री ने बीजापुर गेस्ट हाउस की बगल में पुराने अतिथि गृह को अपने आवास के रूप में मंजूरी दी।
विज्ञापन


इस पुराने अतिथिगृह में दो बैडरूम, एक कॉमनरूम समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध है। हालांकि मुख्यमंत्री ने फाइल पर मंजूरी दे दी लेकिन यह आदेश उस समय जारी होगा जब बहुगुणा इस्तीफा दे चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह किया था पसन्द
दरअसल, यह बात पिछले सप्ताह की है जब मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अपने पुत्र साकेत बहुगुणा व पुत्रवधू के साथ इस पुराने गेस्ट हाउस को देखने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एकाध और सरकारी कोठी भी देखी।

उसी दिन उन्होंने फाइलन तौर पर त्यागपत्र देने के बाद अपने लिए इस गेस्ट हाउस को सलेक्ट किया। और, आज फाइल को मंजूरी भी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed