फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bahuguna says cm chair not vacant

प्रदेश में एक ही सीएम होता है, दो नहीं : बहुगुणा

Sun, 12 Jan 2014 03:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jan 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
bahuguna says cm chair not vacant

शनिवार को नेतृत्व परिवर्तन के शोर को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कुछ हद तक थामने की कोशिश की। दिल्ली से शुक्रवार देर रात लौटे मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर पूर्व सचिवालय भी पहुंचे।

विज्ञापन


यहां पर मुख्यमंत्री पद पर इंदिरा हृद्येश की ओर से की गई दावेदारी का सवाल को उन्होंने यह कहकर खारिज किया कि प्रदेश में दो सीएम नहीं हो सकते। यहां सीएम की कुर्सी खाली नही हैं।
विज्ञापन


अधिकारी दो होते हैं सीएम नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमिश्नर, अधिकारी एक से अधिक होते हैं पर सीएम एक ही होता है। नेतृत्व परिवर्तन के शोर पर इससे अधिक कुछ भी कहने से सीएम ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक सचिवालय में रहे और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भी बात की। वहीं सत्र की अवधि बढ़ाने की विपक्ष की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। सरकार लोकायुक्त संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखने के लिए ही यह विशेष सत्र बुला रही है।

तीन मंत्री अभी दिल्ली में
दूसरी ओर प्रदेश सरकार के तीन मंत्री अभी दिल्ली में ही हैं। कृषि मंत्री हरक सिंह पिछले दो दिन से दिल्ली में हैं। इसी तरह इंदिरा हृद्येश के भी दिल्ली से लौट आने की जानकारी नही है।


पंचायत मंत्री प्रीतम सिंह भी दिल्ली में ही हैं पर प्रीतम की दिल्ली मे उपस्थिति की वजह निजी बताई जा रही है। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री के साथ ही दिल्ली से लौट आए थे। आर्य दिन भर घर में ही रहे और उन्होंने घर में ही संगठन के लोगों से मुलाकात की।

इनका है कहना
मै दिल्ली में एक निजी काम से हूं। रविवार को वापस लौट आउंगा। जहां तक नेतृत्व परिवर्तन का सवाल है यह हाईकमान को तय करना है। मैं इसमें क्या कह सकता हूं।
-हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed