फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bahu told lie about her husband death to blame mother and father in law

सास-ससुर को फंसाने के लिए बहू ने पति को लेकर बोला ऐसा झूठ, बात खुली तो सकते में आई पुलिस

Mon, 08 Oct 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Oct 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bahu told lie about her husband death to blame mother and father in law
women - फोटो : amar ujala

एक महिला ने अपने सास-ससुर को फंसाने के लिए अपने पति के बारे में ऐसा झूठ पुलिस को बोल दिया कि जब बात खुली तो अधिकारी भी सकते में आ गए। महिला ने अपने पति की मौत की झूठी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


साथ ही बताया कि उसके पति को सास-ससुर ने अपने पैतृक गांव भेजा था। घर जाते समय लखनऊ में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला ने पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने शनिवार रात पुलिस को सूचना दी कि उसके पति अपने पैतृक गांव जिला बस्ती गए थे। लेकिन रास्ते में ही लखनऊ में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई पता चलने पर पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई

साथ ही बताया कि उसके सास-ससुर ने जबरन उसके पति को घर भेजा था। उसके पति की मौत का कारण सास-ससुर हैं। महिला की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने महिला के सास-ससुर से भी जानकारी ली।

जहां उन्होंने बताया कि उनका बेटा गांव पहुंच गया और उसने फोन कर जानकारी दी है। बताया कि उनकी पुत्रवधु उन्हें फंसाना चाहती है। पुलिस ने महिला के पति से मोबाइल पर कॉल कर जानकारी ली। उसने बताया कि वह अपने गांव आया हुआ है और उसके साथ कोई घटना नहीं घटी है। मामले की सच्चाई पता चलने पर पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई।

साथ ही आगे से झूठी सूचना देने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिला ने झूठी सूचना दी थी। उसे भविष्य में झूठी सूचना देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed