बहादरपुर प्रकरण: भीम आर्मी ने एसएसपी कार्यालय के बाहर किया हंगामा, खूनी संघर्ष में युवक की हुई थी मौत
एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 36 घंटे का समय दिया था, जो समाप्त हो गया, लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विस्तार
हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले में सोमवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोशनाबाद एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। अल्टीमेटम के बाद भी सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने और जतिन चौधरी की आईडी से अभद्र बातें और भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया। एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल से भी मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। कप्तान के कार्रवाई के आश्वासन के बाद वापस लौट गए।
एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 36 घंटे का समय दिया था, जो समाप्त हो गया, लेकिन अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कहा कि सोशल मीडिया पर जतिन चौधरी की आईडी से अभद्र बातें कही जा रही है। उन्हें धमकी दी जा रही है। कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। संगठनों ने कहा कि दूसरे पक्ष की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में उन लोगों को भी नामजद किया गया जो वहां थे ही नहीं। इस मामले को वापस लिया जाए। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल, जय भीम आर्मी के प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर, भीम आर्मी जय भीम प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरबवाल, आजाद समाज पार्टी के प्रभारी कपिल कुमार, जिला अध्यक्ष अर्जुन, सोनू लाठी, भवर सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस भी एहतियात के तौर पर मौजूद रही।
Haridwar: आवारा कुत्तों का आतंक... झुंड ने महिला पर हमला कर बुरी तरह किया घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
क्या है मामला
पिछले रविवार की रात पूर्व प्रधान विकास कुमार और जतिन चौधरी गुट के बीच रेलवे फाटक के पास खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमें बहादरपुर जट निवासी राजन की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जतिन चौधरी, उसके पिता, भाई सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, जतिन की मां की तरफ से भी पूर्व प्रधान विकास कुमार सहित 30 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.