{"_id":"653a8f8ed10605551a0eacb5","slug":"bageshwar-dham-baba-dhirendra-shastri-darbar-will-held-in-dehradun-on-4-november-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: चार नवंबर को लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, सीएम धामी भी करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: चार नवंबर को लगेगा बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, सीएम धामी भी करेंगे शिरकत
Thu, 26 Oct 2023 09:44 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Oct 2023 09:44 PM IST
सार
श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दून में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दून में दरबार सजेगा। धीरेंद्र शास्त्री के चार नवंबर को दून में एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले सनातन जागरूक यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दून में धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निवृति यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 4 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शाम 4 से रात 11 बजे तक चलेगा। इससे पहले 2 नवंबर को सनातन कलश यात्रा निकाली जाएगी। तीन नवंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज में महायज्ञ का आयोजन होगा। धीरेंद्र शास्त्री का दून में यह पहला कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
VIDEO : राम मंदिर में 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सुनें इस पर क्या बोले सीएम धामी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वामी चिदानंद सरस्वती को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर दीपक बाली, अमित त्यागी, मनीष चावला, सुमित अदल्खा, आदित्य नागर, डॉ. विशाल गर्ग, अमित सैनी, मनोज आदि मौजूद रहे।