फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bageshwar By Election Result: Small margin of votes spoils BJP victory party will review

Bageshwar By Election Result: वोटों के कम अंतर ने भाजपा की जीत का मजा किया किरकिरा, समीक्षा करेगी पार्टी

Fri, 08 Sep 2023 10:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Sep 2023 10:04 PM IST
सार

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि पास आ रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा वोटों के कम अंतर कारणों की पड़ताल जरूर करेगी।

विज्ञापन
Bageshwar By Election Result: Small margin of votes spoils BJP victory party will review
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बागेश्वर के चुनावी रण में भाजपा की प्रचंड जीत की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। लगातार चार शानदार जीत दर्ज करने वाली पार्टी पांचवीं बार में जीत तो गई, लेकिन लड़खड़ाते हुए। वोटों के कम अंतर ने उसकी जीत का मजा किरकिरा कर दिया।

विज्ञापन


राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि पास आ रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा वोटों के कम अंतर कारणों की पड़ताल जरूर करेगी। उपचुनाव का परिणाम आने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार की जमानत जब्त होने का दावा किया था, लेकिन बसंत कुमार ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को कड़ी टक्कर दी। इसे जीत के अंतर से समझा जा सकता है।
विज्ञापन


Bageshwar By Election Result: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीतीं, कांग्रेस को फिर लगा झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चंदन रामदास ने 12 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी थी, लेकिन जीत का अंतर उपचुनाव में घटकर 2405 रह गया। उपचुनाव में 47.27 प्रतिशत पुरुष वोटरों की तुलना में 63.88 प्रतिशत महिलाओं की अधिक वोटिंग को भी भाजपा ने अपने पक्ष में ही माना था। यानी भाजपा की इस जीत में महिला वोटरों की भूमिका भी निर्णायक रही।

महिलाएं इतनी तादाद में घरों से बाहर नहीं निकलती तो उसके लिए उपचुनाव और कठिन हो जाता। चुनाव प्रबंधन का मोर्चा संभालने वाले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कहते हैं, हमारी रणनीति कामयाब रही। बागेश्वर शहर में भाजपा हमेशा से ही बड़े अंतर से पीछे रही। इस बार यह अंतर बहुत कम रहा है। पार्टी की यह प्रमुख रणनीति थी। हमने महिलाओं को पोलिंग बूथों तक लाने की योजना पर काम किया। इसमें सफलता मिली।

जीत के बाद भी पार्टी परिणाम की समीक्षा करेगी

कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होने के दावे के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं, यह जीत हमारा मनोबल बढ़ाने वाली है। हम और अधिक वोट मिलने की उम्मीद कर रहे थे। पार्टी में हर चुनाव के बाद समीक्षा करने की परंपरा है। इस उपचुनाव को लेकर समीक्षा करेंगे।

कांग्रेस ने धनबल को देखकर अंतिम समय में बाहरी प्रत्याशी को आयात किया। पैसों से वोट खरीदने और भ्रामक खबरें फैलाकर मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश हुई, लेकिन बागेश्वर की महान जनता ने इसे सिरे नकार दिया। यह जीत हमारा मनोबल बढ़ाने वाली है। लोकसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है। हम सारी सीटें जीतेंगे। 
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed