नाभा जेल से फरार आतंकवादियों की ही थी रुड़की में मिली वर्दियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल पर मिली पंजाब पुलिस की वर्दियां नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने वाले बदमाशों ने ही पहनी हुई थी।
मंगलौर के पास वर्दियां फेंककर वे उल्टे पांव लौट गए थे। माना जा रहा है कि हरिद्वार में पुलिस चेकिंग के चलते ही उन्होंने ऐसा किया। इसकी पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दी है।
गंगनहर में मिली पंजाब पुलिस की वर्दियां पिछले कई दिन से जांच का विषय बनी हुई थी। नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने और उनको छुड़ाने वाले आरोपियों के हरिद्वार में होने की आशंका पर गढ़वाल रेंज में अलर्ट घोषित कर दिया गया था।
आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने पुष्टि की
पंजाब पुलिस ने भी एक दिन हरिद्वार में डेरा डाला था। बाकायदा कई प्वाइंट से सीसीटीवी फुटैज कब्जे में ली थी और कई मोबाइल फोन नंबर भी एसओजी ने रडार पर लिए हैं।
लेकिन, इस बात पर अभी संशय बना हुआ था कि ये वर्दियां वास्तविकता में नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों से जुड़ी भी है या नहीं, लेकिन अब यह बात साफ हो चुका है।
पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दी है कि यह वर्दियां आरोपियों ने ही पहनी हुई थी। आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस के उच्च अफसर ने इस बात को स्वीकारा है।