{"_id":"03419fba99c829a19290ea4af8c9031b","slug":"badrinath-yatra-put-the-brakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ यात्रा पर पहले ही दिन लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ यात्रा पर पहले ही दिन लगा ब्रेक
अमर उजाला, जोशीमठ, गोपेश्वर
Updated Sat, 05 Oct 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल प्रलय के साढे़ तीन माह बाद शनिवार को फिर शुरू हुई बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पहले ही दिन पिनौला में जाकर रुक गई है। जोशीमठ से 16 किमी दूर पिनौला में सड़क पर चट्टान आने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
ऐसे में यहां सुबह नौ बजे से घंटों इंतजार करने के बाद देर शाम तीर्थयात्री जोशीमठ और पांडुकेश्वर लौट गए हैं। सड़क पर आए बडे़-बडे़ बोल्डरों को हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर जुटे रहे। हालांकि देर शाम तक मार्ग नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन
मार्ग अवरुद्ध होने से आगे नहीं बढ़ पाए
शुक्रवार रात को जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश से हाईवे पिनौला के पास अवरुद्ध हो गया। शनिवार को सुबह आठ बजे तीर्थयात्रियों के 15 वाहन बदरीनाथ के लिए रवाना हुए, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने से वे पिनौला से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
तीर्थयात्री दिनभर भूख, प्यास से बेहाल रहे। शाम तक भी हाईवे खुलते न देख कई तीर्थयात्री रात्रि विश्राम के लिए वापस जोशीमठ और पांडुकेश्वर आ गए हैं।
बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोटों के जरिये बडे़-बडे़ बोल्डरों को हटाने का काम चल रहा है।