फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath temple open on 5 april

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, पहुंचे पांच हजार श्रद्धालु

Mon, 05 May 2014 04:01 PM IST
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, बदरीनाथ
प्रमोद सेमवाल/अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Mon, 05 May 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
badrinath temple open on 5 april

ग्रीष्मकाल के लिए सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजकर 5 मिनट पर भगवान बदरीविशाल के कपाट खुले। कपाटोद्घाटन के मौके पर करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति और बदरीविशाल के दर्शन किए।

विज्ञापन


रविवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान मंदिर से बदरीनाथ के नवनियुक्त रावल ईश्वरन नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल की अगुवाई में भगवान उद्धव की डोली, शंकराचार्य की गद्दी और तेल कलश यात्रा (गाडू घड़ी) दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंच गई थी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने रावल, शंकराचार्य गद्दीस्थल और गाडू घड़ी का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।

वहीं बदरीनाथ धाम में देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के पहुंचने के साथ ही चहल-पहल बढ़ने लगी है। सोमवार को कपाट खुलने के साथ ही बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम में होंगे पांच हजार तीर्थयात्री

badrinath temple open on 5 april

बदरीनाथ धाम में अखंड ज्योति के दर्शन के लिए करीब पांच हजार तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। धाम में रविवार शाम तक करीब दो हजार तीर्थयात्री पहुंच गए थे।

धाम फूलों से सज गया है। संपूर्ण बदरीशपुरी तीर्थयात्रियों के जय बदरीविशाल के जयकारों से गुंजायमान हो रही है।
धाम में तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

बीते वर्ष की आपदा के बाद भी तीर्थयात्री आस्था, आत्मविश्वास और उत्साह से भरे हैं। धाम चारों ओर से फूलों से सज गया है। मंदिर मार्ग पर भी गेंदे के फूलों की सजावट की गई है।

नरेंद्र सिंह नेगी के भजनों पर झूमेंगे भक्त

badrinath temple open on 5 april

बताया जा रहा है कि धाम के कपाट खुलने पर धाम में करीब पांच हजार तीर्थयात्री मौजूद रहेंगे। कपाट खुलने के दौरान गढ़वाल स्काउट की बैंड धुनों से धाम गूंजेगा।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि धाम में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और कीर्तन मंडली की महिलाएं कीर्तन-भजन करेंगी।

संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ और मंडल (गोपेश्वर) के छात्रों की ओर से सिंह द्वार के दोनों ओर स्वस्तिवाचन और मंगलाचरण का पाठ किया जाएगा।

आएंगे राज्यपाल और अनिल अंबानी

badrinath temple open on 5 april

धाम के कपाटोद्घाटन पर उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी और प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी के पहुंचने की सूचना है।

पुलिस प्रशासन और एलआईयू की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं। जिला सूचना विभाग के अधिकारियों के अनुसार राज्यपाल सुबह 10 बजे धाम में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

धाम में लॉज, होटल तैयार
बदरीनाथ मंदिर के इर्द-गिर्द प्रसाद और धार्मिक पुस्तकों की दुकानें सज गई हैं। होटल, लॉज और रेस्टोरेंट भी तीर्थयात्रियों की आवभगत के लिए तैयार हैं। धाम में करीब 800 साधु-संत भी पहुंचे हुए हैं, जो मंदिर परिसर से लेकर मंदिर गली में विष्णु सहस्रनाम पाठ करने में लगे हुए हैं।

यह है कपाटोद्घाटन का कार्यक्रम

badrinath temple open on 5 april

सुबह 4 बजकर पांच मिनट -------- कपाटोद्घाटन
सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ------- महाभिषेक पूजा

अपराह्न दो से तीन बजे तक ------- बदरीनाथ भगवान का भोग लगेगा
तीन से आठ बजे रात तक -------- तीर्थयात्री दर्शन करेंगे
रात्रि नौ बजे --------------------- बदरीनाथ की शयन आरती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed