अब मुंबई में भी होंगे भगवान बदरीनाथ के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मुंबई में भी बदरीनाथ के दर्शन होंगे। उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाए जा रहे मुंबई के बदरीनाथ मंदिर का शिलान्यास रविवार को वसई में हुआ।
इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित थे। वहां दोनों ने न सिर्फ हाथ मिलाया बल्कि उनके सुर भी मिले। रावत ने कहा कि पलायन को रोकने के लिए प्रवासियों को वापस पहाड़ की ओर आना चाहिए।
उद्योगपति गणेश सनवाल के मुताबिक वसई में यह मंदिर उत्तराखंड मित्र मंडल बना रहा है। करीब 11 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मंदिर के लिए तीन करोड़ रुपए एकत्रित किए जा चुके हैं।
प्रवासियों से प्रदेश में निवेश करने का आग्रह
मंदिर में 200 कमरे, तीन बड़े हॉल बनाए जाएंगे। यहां उत्तराखंड से आने वाले लोगों को नि:शुल्क ठहराया जाएगा। हालांकि मंदिर में प्रतिमाओं का स्वरूप क्या होगा अभी तय नहीं है।
प्रवासी उत्तराखंडियों की मांग को देखते हुए सीएम रावत और सांसद निशंक ने मुंबई से देहरादून, काठगोदाम और कोटद्वार के लिए सीधी रेल सेवा शुरू कराने को पूरी कोशिश करने का भरोसा दिलाया। रावत ने प्रवासियों से प्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया।
इस समारोह में पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांव वासी, महामंडलेश्वर विश्वेशरानंद, उद्योगपति मोहन काला, उत्तराखंड मूल की फिल्म स्टार मधुरिमा तुली भी मौजूद थे।