फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath temple being decorated with 12 quintals of marigold flowers Diwali 2025 Uttarakhand News

Badrinath Dham: दिवाली की तैयारी...12 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर, 20 को मनाया जाएगा त्योहार

Sat, 18 Oct 2025 06:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 18 Oct 2025 06:18 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम में दीपावली का पर्व 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए बीकेटीसी की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बदरीनाथ धाम में दीपावली त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। त्योहार के लिए बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा।

विज्ञापन
Badrinath temple being decorated with 12 quintals of marigold flowers Diwali 2025 Uttarakhand News
फूलों से सजाया जा रहा बदरीनाथ मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर जी और बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दिन मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दीपक जलाते हैं। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर को सजाने के लिए मुंबई के किसी श्रद्धालु ने फूलों की व्यवस्था की है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ में दीपावली को धार्मिक रीति रिवाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: धनतेरस...बाजार में धनवर्षा, शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने निकले लोग, दीपावली उत्सव का हुआ आगाज

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में दीप जलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed