फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath kedarnath yatra

मौसम साफ, बदरीनाथ यात्रा शुरू लेकिन केदारनाथ खाली

Thu, 15 May 2014 01:19 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 May 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
badrinath kedarnath yatra

मौसम ठीक होने के बाद बुधवार को बदरीनाथ यात्रा शुरू हो गई। सुबह 11 बजे बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए श्रद्घालु रवाना हुए।

विज्ञापन


भगवान बदरी के दर्शन के लिए भक्तों में खासा उत्साह दिखाई दिया। जोशीमठ से करीब ढाई सौ वाहनों से 2000 यात्री धाम पहुंचे। इससे पहले अधिक बर्फबारी और बारिश के चलते केदारनाथ-बदरीनाथ की यात्रा 16 मई तक रोक दी गई थी।

रडांग ग्लेशियर की बर्फ खिसककर नीचे आने से बदरीनाथ मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। जिसके चलते बदरीनाथ धाम में करीब डेढ़ हजार यात्री फंसे हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार को मार्ग खुलने के बाद इन यात्रियों को जोशीमठ रवाना कर दिया गया। जबकि दर्शन के इंतजार में करीब ढाई हजार यात्रियों को जोशीमठ और पांडुकेश्वर में रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में नहीं है कोई भी श्रद्धालु

badrinath kedarnath yatra

भारी बारिश और बर्फबारी के के बाद बुधवार को केदारनाथ में सुबह से हल्के बादल छाए रहे। मौसस के कुछ साफ होने के बाद चॉपर सामान लेकर केदारनाथ में बने हैलीपैड पर उतरे।

मंगलवार को मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने बताया था कि लिनचोली और केदारनाथ मंदिर के आसपास के इलाके में बर्फबारी के चलते यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई।

जो यात्री वहां फंसे थे उन्हें निकाल लिया गया। केदारनाथ में कोई भी श्रद्धालु नहीं है। कुछ सरकारी कर्मचारी, डाक्टर की टीम और मंदिर से जुड़े करीब सौ लोग ही वहां हैं।

उनका कहना है कि जब तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता यात्रियों को वहां नहीं भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि बर्फ के चलते बदरीनाथ का मार्ग बंद है। उसे खोलने के प्रयास जारी हैं। जैसे ही मार्ग खुलेगा और मौसम ठीक होगा।

मौसम साफ होने पर यात्रियों को धाम भेजा जाएगा

badrinath kedarnath yatra

वहां रोके गए करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं को नीचे लाया जाएगा। वहां बिजली-पानी और खानपान की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

जो यात्री बदरीनाथ जाने के लिए बीच रास्ते में थे उन्हें जोशीमठ में रोका गया है। करीब ढाई हजार यात्री इस समय में जोशीमठ और पांडुकेश्वर में मौजूद हैं। मार्ग खुलते और मौसम साफ होने पर उन्हें धाम भेजा जाएगा।

उनका कहना है कि बदरीनाथ में कुछ जगहों पर मिट्टी के पहाड़ हैं जो आम दिनों में भी गिरते रहते हैं इसलिए उसके आसपास भी सुरक्षा टीम तैनात हैं।

यात्रा से अर्थव्यवस्था का पुनर्जीवन निर्भर: सीएम

badrinath kedarnath yatra

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदार-बदरीनाथ यात्रा रुकने पर लाचारी और चिंता जताई है। उनका कहना है कि प्रकृति के व्यवधान से हम नहीं लड़ सकते हैं।

सरकार यात्रा और यात्रियों की लगातार मानिटरिंग कर रही है। लेकिन ज्यादा बर्फबारी और बारिश से हमें नुकसान हो रहा है।

सुगम यात्रा से हमारी अर्थव्यवस्था का पुनर्जीवन निर्भर है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही फिलहाल यात्रा रोकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed