फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway Road opened after 52 hours 700 pilgrims and local people were allowed to travel

Badrinath highway: 52 घंटे बाद खुला रास्ता...फंसे 700 तीर्थयात्री व स्थानीय लोगों के वाहनों को किया रवाना

Fri, 08 Aug 2025 08:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Aug 2025 08:25 PM IST
सार

छह अगस्त को दो तीन बजे पीपलकोटी से करीब एक किलोमीटर दूर चाड़ा नामक स्थान पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा टूटकर अलकनंदा में समा गया था।

विज्ञापन
Badrinath highway Road opened after 52 hours 700 pilgrims and local people were allowed to travel
बदरीनाथ हाईवे खुला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे 52 घंटे बाद शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। एनएचआईडीसीएल ने हाईवे पर आए बड़े बोल्डर को कंट्रोल विस्फोट कर तोड़ा। जिसके बाद हाईवे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। शनिवार को हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारु होने की उम्मीद है। हाईवे सुचारू होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से ज्योतिर्मठ और पीपलकोटी की ओर फंसे करीब 700 तीर्थयात्रियों को वाहनों को उनके गंतव्य की ओर भेजा। 

विज्ञापन


बता दें कि छह अगस्त को दो तीन बजे पीपलकोटी से करीब एक किलोमीटर दूर चाड़ा नामक स्थान पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे का करीब 30 मीटर हिस्सा टूटकर अलकनंदा में समा गया था। तब से एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से दिन और रात में हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


राहत और रिश्ता: आपदा में फंसी महिला ने दुपट्टे का टुकड़ा फाड़कर सीएम धामी को बांधी राखी, हो गए भावुक, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर मलबा और बोल्डरों को हटाकर पोकलैंड मशीनों से हाईवे को पैदल आवाजाही लायक बनाया गया। जिसके बाद हाईवे के दोनों ओर खड़े तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। शाम छह बजे एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे पर आए एक भारी भरकम बोल्डर को कंट्रोल ब्लास्ट कर तोड़ा गया। जिसे हटाने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। शाम साढ़े सात बजे सबसे पहले पुलिस के वाहन को भूस्खलन क्षेत्र से आगे भेजा गया, जिसके बाद मोटरसाइकिल और छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई गई।  
 
हाईवे को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। तीर्थयात्रियों के साथ ही कई स्थानीय लोगों को उनके वाहनों सहित गंतव्य के लिए भेज दिया गया है। अब हाईवे पर कोई भी तीर्थयात्री नहीं फंसा है। हाईवे को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया जा रहा है।  
चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम, ज्योतिर्मठ, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed