{"_id":"4de47591000fc08ab447aebd193e2fca","slug":"badrinath-highway-open-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे बेहाल, ढूढ़ना होगा नया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे बेहाल, ढूढ़ना होगा नया मार्ग
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 06 Aug 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती सोमवार रात्रि तीन बजे से लामबगड़ में अवरुद्ध पड़ा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार को सांय चार बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खेल दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि हाईवे यहां दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही में खासी दिक्कतें हो रही हैं।
31 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ
बुधवार को 61 घंटे बाद हाईवे खुलने के बाद 31 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ क्षेत्र में रात्रि को रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है।
सोमवार को पागल नाला और टैया पुल में हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था, लेकिन लामबगड़ में चट्टान से टनों मलबा हाईवे पर आ जाने से हाईवे नहीं खुल पाया।
विज्ञापन
तलाशना होगा विकल्प
बुधवार को सांय सवा चार बजे बीआरओ हाईवे को वाहनों की आवाजाही लायक बना पाया। बीआरओ के कमांडर कर्नल निलेश चंदाराना का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां पर हाईवे का विकल्प तलाशना बेहद जरुरी है। हालांकि हाईवे को सुचारु रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
40 यात्री केदारनाथ रवाना
केदारनाथ। बुधवार को 40 श्रद्धालु सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए। केदारनाथ में सुबह मौसम खुला रहा, लेकिन दोपहर बाद धाम में तेज बारिश शुरू हो गई।