फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway open for yatra

उत्तरकाशी में तेज बारिश तो केदारनाथ में कोहरा

Wed, 23 Jul 2014 05:22 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Wed, 23 Jul 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway open for yatra

बुधवार सुबह सात बजे से बदरीनाथ यात्रा शुरु हो गई। जोशीमठ से 48 श्रद्घालुओं को धाम के लिए रवाना किया है।

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार रात बारिश होने के कारण एक बार फिर बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। जिसे बुधवार की सुबह बीआरओ द्वारा खोला गया। इसके साथ ही 165 यात्री भी हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए हैं।

बुधवार तड़के रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश जारी रही। जबकि केदारनाथ में कोहरा छाया रहा। फिलहाल, नदियों का जलस्तर सामान्य है। इसके साथ ही नेताला, लालढांग एवं हेलगूगाड में गंगोत्री हाईवे फिर बंद हो गया है।
विज्ञापन


उधर, बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू तो हो गई है, लेकिन बैनाकुली में हाईवे अभी भी जानलेवा बना हुआ है। हाईवे पर यात्रा वाहन फंस रहे हैं।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को दोपहर दो बजे बैनाकुली में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। यहां 19 जुलाई को भारी बारिश से सौ मीटर हाईवे बह गया था जिससे धाम में 15 वाहन फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बीआरओ ने हाईवे खोला तो शाम तीन बजे बदरीनाथ धाम में फंसे 15 यात्रा वाहनों को ड्राइवरों के साथ गंतव्य की ओर भेज दिया गया। वहीं हाईवे खुलने के बाद करीब 60 तीर्थयात्री लोकल वाहनों में बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे।

छोटे वाहन ही जाएंगे धाम तक

badrinath highway open for yatra

डीएम एसए मुरुगेशन ने बताया कि मंगलवार को मौसम साफ हुआ तो बीआरओ के तीन डोजर, दो जेसीबी और 20 मजदूरों की सहायता से हाईवे सुचारु किया गया। 23 जुलाई से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू हुई।

जोशीमठ से सिर्फ छोटे वाहनों को ही धाम जाने की अनुमति दी गई है। बदरीनाथ धाम जाने के लिए जोशीमठ में करीब 150 तीर्थयात्री मौजूद हैं, जिन्हें बुधवार को बदरीनाथ की यात्रा पर जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed