{"_id":"3c0235e4b0fa3b19bfee418c165db688","slug":"badrinath-highway-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ और मलबे से कराह रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ और मलबे से कराह रहा बदरीनाथ हाईवे
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
हल्की सी बारिश में कलियासौड़ हाट मिक्स प्लांट से खांकराधार (भूमरागढ़) तक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत खराब हो गई है।
विज्ञापन
लगभग चार स्थानों में जहां मलबा आने से सड़क बहुत खतरनाक बनी हुई है, वहीं तीन स्थानों में कीचड़ में वाहनों के टायर रपट रहे हैं।
हो सकता है हादसा
सबसे अधिक दिक्कत सिरोहबगड़ में हो रही है। यहां पहाड़ी से रिस रहे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रुद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच सिरोहबगड़ लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है। जुलाई माह से इस स्थान के दोनों ओर लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में सड़क की हालत खस्ता हो गई है।
सड़क बनी है दलदल
तीन स्थानों में पहाड़ी टूटने से बोल्डर और मलबा सड़क पर आया हुआ है। सिरोहबगड़, हाट मिक्स प्लांट के समीप और अस्थायी पुलिस चौकी के निकट कीचड़ के कारण वाहन मुश्किल से चल पा रहे हैं।
विज्ञापन
सिरोहबगड़ में स्थिति यह है कि लगभग 80 मीटर पैच में संकरे स्थान से वाहन गुजरते हैं। इस पैच में मलबा गिरने का खतरा हर समय बना रहा रहता है। बारिश होने और पहाड़ी से रिस रहे पानी के कारण कीचड़ में वाहनों के टायर रपटने लगते हैं।
विज्ञापन