फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway block for four hours

बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाले में फंसे यात्री

Fri, 20 Jun 2014 10:10 PM IST
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली) Updated Fri, 20 Jun 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway block for four hours

बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को टंगणी के पास पागलनाले में बाधित रहा। बीआरओ के मजदूरों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को आवाजाही के लिए सुचारु किया।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे बाधित होने से मार्ग के दोनों ओर यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तीर्थयात्रियों को चार घंटे तक दिक्कत झेलनी पड़ीं।

शुक्रवार सुबह पीपलकोटी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से करीब 6 बजे पागलनाले में बरसाती पानी के साथ मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे बाधित हो गया।
विज्ञापन

सरकार को विकल्प तैयार करना चाहिए

badrinath highway block for four hours

जाम में फंसे दिल्ली से आए तीर्थयात्री रविंद्र कुमार और शैलेंद्र का कहना है कि आपदा से बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर खतरनाक बना है।

सरकार को चाहिए कि हाईवे के डेंजर जोन चिह्नित कर मार्ग को सुगम बनाएं। वहीं, चंडीगढ़ से आए सरबजीत का कहना है कि वे तीसरी बार हेमकुंड की यात्रा पर आए हैं, लेकिन हाईवे की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा है।

सरकारों को हाईवे का विकल्प तैयार करना चाहिए ताकि मार्ग बंद होने पर भी यात्रा बाधित न हो। चार घंटे बाद दस बजे बीआरओ के मजदूरों ने हाईवे खोला तो वाहनों का आवाजाही शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed