{"_id":"6a072e01713f8ab0db0be140","slug":"badrinath-highway-accident-rocks-fall-from-hillside-onto-pilgrims-car-near-hotel-in-narkota-three-injured-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: नरकोटा में होटल के पास पहाड़ी से तीर्थयात्रियों की कार पर गिरे पत्थर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: नरकोटा में होटल के पास पहाड़ी से तीर्थयात्रियों की कार पर गिरे पत्थर, तीन घायल
Fri, 15 May 2026 08:06 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 15 May 2026 08:06 PM IST
सार
तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन कर वाहन से वापस लौट रहे थे। इस बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर वाहन पर आ गिरे जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना शाम करीब पांच बजे की है। तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन कर वाहन से वापस लौट रहे थे। इस बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर वाहन पर आ गिरे जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में चालक बबलू निवासी हरिद्वार और रामनाथ कुशवाह व उनकी पत्नी रजना कुशवाह निवासी रीवा मध्य प्रदेश सवार थे।
विज्ञापन
Rudraprayag: चंद्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, महिला समेत दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
तीनों घायलों को मौके पर मौजूद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट की टीम के साथ घायलों को बाहर निकालकर विभागीय वाहन से ही घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां तीनों का उपचार जारी है।