फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway 10000 pilgrims stuck due to Lambagad and Kanchenjunga Nala overflow after heavy rains

Badrinath Highway: भारी बारिश से लामबगड़ और कंचनगंगा में उफनाए नाले, पांच घंटे फंसे रहे 10,000 तीर्थयात्री

Sun, 02 Jul 2023 09:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 Jul 2023 09:35 PM IST
सार

रविवार सुबह पांच बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम जा रहे और लौट रहे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो हाईवे बंद होने से यहां वाहनों का जाम लग गया।

विज्ञापन
Badrinath Highway 10000 pilgrims stuck due to Lambagad and Kanchenjunga Nala overflow after heavy rains
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ और कंचनगंगा नाला भारी बारिश के बाद उफान पर आ गया जिससे यहां हाईवे पर पांच घंटे तक वाहनों का जाम लगा रहा। हाईवे बंद होने पर बदरीनाथ सहित विभिन्न पड़ावों लामबगड़, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में करीब 10,000 यात्री फंस गए। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी के जरिए हाईवे खोला गया और पांच घंटे बाद आवाजाही सुचारु की गई।

विज्ञापन


इन दिनों दोपहर बाद लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर भारी बारिश हो रही है। शनिवार देर रात तक भी क्षेत्र में भारी बारिश हुई जिससे रविवार को लामबगड़ नाला और कंचन गंगा उफान पर आ गए और बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह पांच बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम जा रहे और लौट रहे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो हाईवे बंद होने से यहां वाहनों का जाम लग गया। बदरीनाथ धाम के साथ ही लामबगड़, पांडुकेश्वर आर गोविंदघाट में करीब 10,000 तीर्थयात्री जाम में फंस गए। सुबह करीब छह बजे बीआरओ ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया और पांच घंटे बाद सुबह दस बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इसके बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिससे हाईवे पर नाले उफान पर आ रहे हैं। कंचन गंगा में हाईवे पर कॉजवे भी बनाया गया है। कंचन गंगा में हाईवे को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kedarnath: मंदिर परिसर में मशहूर व्लॉगर ने घुटनों के बल बैठकर प्रेमी को पहनाई अंगूठी, वीडियो हो रहा वायरल

खचड़ा नाले में 12 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे

खचड़ा नाला उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ के पास करीब 12 घंटे तक बंद रहा। शनिवार रात दस बजे हाईवे बंद हो गया था जिसे रविवार सुबह दस बजे तक खोला जा सका। हाईवे खुला तो यहां फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। शनिवार रात को करीब दस बजे खचड़ा नाला अचानक उफान पर आ गया था जिससे बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। बीआरओ की ओर से रविवार सुबह मार्ग खोलने का काम शुरू किया गया। मलबा अधिक होने के कारण हाईवे खोलने में काफी समय लग गया। सुबह करीब 10 बजे हाईवे खोल दिया गया। हाईवे बंद होने से दोनों ओर यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे खुलने पर यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए।

वाहन पर गिरा मलबा, आठ लोग सुरक्षित बचाए

लामबगड़ में एक वाहन पर अचानक पहाड़ी से पानी और मलबा आ गिरा और आठ लोग उसमें फंस गए। पुलिस ने सभी आठ यात्रियों को वाहन से सुरक्षित निकाला। लामबगड़ के पास शनिवार रात को 10 बजे खचड़ा नाला अचानक उफान पर आ गया। इसी दौरान वहां से पश्चिम बंगाल के यात्रियों का वाहन बदरीनाथ जा रहा था। वाहन जैसे ही नाले को पार कर रहा था अचानक पहाड़ी से पानी और मलबा आ गया जिससे वाहन वहीं फंस गया। गनीमत रही कि मलबा आने से वाहन सड़क से नीचे नहीं गिरा जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सूचना पर लामबगड़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई संपूर्णानंद जुयाल मौके पर पहुंचे और फंसे सभी आठ यात्रियों को सुरक्षित निकाला और चौकी ले आए। पुलिस ने उनके रहने और खाने की व्यवस्था की। सुबह मलबे में फंसे वाहन को बाहर निकलवाया और हाईवे खुलने के बाद यात्री बदरीनाथ की ओर चले गए। 

पौड़ी में 29 मार्ग बंद

जनपद पौड़ी में बारिश से भूस्खलन के कारण रविवार को जिले के 29 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। हालांकि जेसीबी से मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन बार-बार मलबा व बोल्डर आने से मार्ग खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। रविवार को राज्यमार्ग भिक्यिासैंण-बूंगीधार, मरचूला-सतपुली, घटटूगाड-बीरोंखाल, कर्णप्रयाग-नौटी, मरचूला-सराइखेत-बैजरों, मुख्य जिला मार्ग सतपुली-धारकोट, कांडाखाल-चैलूसैंण के साथ ही ग्रामीण मार्ग दुगडडा-जुंवा, विरामोली-सुराडी समेत कई मार्गों पर यातायात ठप रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला ने बताया कि मार्गों को जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed